1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. पीएम मोदी का एक वीडियो फेसबुक से हटाने और डीपफेक कंटेंट के मामले में मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी

पीएम मोदी का एक वीडियो फेसबुक से हटाने और डीपफेक कंटेंट के मामले में मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का एक वीडियो फेसबुक से हटाने और डीपफेक कंटेंट के मामले में मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग (Meta CEO Mark Zuckerberg) ने माफी मांगी है। यह जानकारी एक न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से दी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का एक वीडियो फेसबुक से हटाने और डीपफेक कंटेंट के मामले में मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग (Meta CEO Mark Zuckerberg) ने माफी मांगी है। यह जानकारी एक न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से दी है।

पढ़ें :- IMC 2026 : Jio की 1,600 सैटेलाइट्स और 23 ग्राउंड स्टेशन्स के साथ अंतरिक्ष से कनेक्टिविटी देने की तैयारी

बता दें कि आज ही संसदीय समिति ने 3 दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा था। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मेटा (Meta) को भारत में मिलने वाली कानूनी सुरक्षा और कुछ छूट वापस लेने पर विचार किया जा सकता है। इसी मामले में आईटी मंत्रालय और मेटा (IT Ministry and Meta) के अधिकारियों के बीच दो दिन की बैठक चल रही है। सरकार ने मेटा की ग्लोबल टीम को दिल्ली बुलाया है। 5 अगस्त को बैठक का पहला दिन था।

पीएम मोदी (PM Modi) ने 23 जुलाई को यह वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने पेपर लीक को बड़ी समस्या बताया था। उन्होंने ऐसे मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की भी बात कही थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...