नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG 2026 के विरोध में एक महीने से अधिक समय तक चले प्रदर्शनों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के लिए इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा पर प्रतिक्रिया देकर बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) विवादों में घिर गई हैं। एक्ट्रेस ने जहां पीएम मोदी (PM Modi) का अपमान करने वालों पर जमकर बरसी थीं।
मुंबई। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG 2026 के विरोध में एक महीने से अधिक समय तक चले प्रदर्शनों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के लिए इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा पर प्रतिक्रिया देकर बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) विवादों में घिर गई हैं। एक्ट्रेस ने जहां पीएम मोदी (PM Modi) का अपमान करने वालों पर जमकर बरसी थीं। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को संस्कृति की याद दिलवाते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल ने करने की सलाह दी थी। इसी बयान को लेकर भूमि पेडनेकर को लोगों ने फिल्मों की फूहड़ता याद दिलवाई थी। अब भूमि पेडनेकर के इस विवाद के बीच उनकी ही एक टीचर सामने आई हैं। जिन्होंने भूमि पेडनेकर की आलोचना करते हुए उनके बर्ताव के बारे में बताया है।
भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की एक्टिंग टीचर श्रुति देसाई (Acting Teacher Shruti Desai) के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रहा है। श्रुति खुद को एक्ट्रेस की टीचर बताती हैं और उनकी आलोचना करते हुए कहा कि वह खुद क्लास में काफी रूड बर्ताव करती थीं।
भूमि पनेडकर की टीचर ने उठाए सवाल
View this post on Instagram
पढ़ें :- योगी सरकार के कार्यकाल में 36 से 85 हुए मेडिकल कॉलेज,एमबीबीएस की सीटें 4,690 से बढ़कर 13,600 तक पहुंचीं
‘टॉयलट एक प्रेम कथा’ एक्ट्रेस के छात्र आंदोलन पर उनके व्यवहार की टिप्पणी पर श्रुति देसाई ने सवाल उठाए। उन्होंने एक्ट्रेस के बर्ताव को याद किया कि वह खुद क्लास में टीचर से बहुत ही रूड हुआ करती थीं। उन्होंने लिखा कि ‘भूमि पेडनेकर, मुझे याद है कि मैं कुछ समय के लिए मुंबई बेस्ड स्कूल में तुम्हारी टीचर थी। ये मेरे लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे ये भी याद है कि कैसे तुम अपनी टीचर के साथ बहुत ही काफी रूखा और अनादरपूर्ण व्यवहार करती थीं। अब जिम्मेदारी और सम्मान पर तुम्हारी नई अप्रोच कैसे बन गई?’
भूमि पेडनेकर ने ऐसा क्या कहा था
पढ़ें :- यूपी चुनाव 2027 में क्या स्वाति सिंह की वापसी होने वाली है? सीएम योगी से इस मुलाकात के जानें क्या हैं सियासी मायने?
View this post on Instagram
एक दिन पहले एक वीडियो के जरिए भूमि पेडनेकर ने जंतर मंतर से शुरू हुए आंदोलन पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था कि छात्रों की बात सुन ली गई है। पेपर लीक से जुड़ा बिल भी पास हो गया है। लेकिन छात्रों ने सही मांगे क्यों नहीं उठाईं। क्यों बायोमैटिक जैसी तकनीक की मांग नहीं की। इन सबके अलावा युवा कबसे अपनी संस्कृति भूल गया। क्या बच्चे ऐसे ही अपने घर पर बुजुर्गों से बात करते हैं। हम सबको एक साथ आगे बढ़ना है।