1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral-मध्य प्रदेश में करीब 22 साल से बीजेपी सत्ता में, जान पर खेलकर स्कूल पहुंच रहे मासूम बच्चे, कांग्रेस बोली-ये है विकास

Viral-मध्य प्रदेश में करीब 22 साल से बीजेपी सत्ता में, जान पर खेलकर स्कूल पहुंच रहे मासूम बच्चे, कांग्रेस बोली-ये है विकास

कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि मध्य प्रदेश के विदिशा में स्कूली छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर, उफनती नदी को पार करते दिखाई दे रहे हैं। छात्र रोज इसी तरह जान हथेली में रखकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। कहा कि ये वही विदिशा है, जहां से पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान सांसद हैं।

By santosh singh 
Updated Date

Viral-Video: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। चार गांवों के स्कूली बच्चे रोजाना की दूरी बचाने के लिए उफनती बेतवा नदी पर बने स्टॉप डैम के संकरे हिस्सों पर छलांग लगाकर स्कूल पहुंच रहे थे। बारिश के बीच मौत को चुनौती देते इन बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी  को विकास के दावे पर सवाल उठाते हुए बड़ा हमला बोला है।

पढ़ें :- BJP ने कराया बिल्कुल फेयर चुनाव, कुंदरकी और मीरापुर की तरह नहीं लगाया पुलिस-प्रशासन...बांकीपुर के चुनाव परिणाम पर बोले अखिलेश यादव

कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि मध्य प्रदेश के विदिशा में स्कूली छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर, उफनती नदी को पार करते दिखाई दे रहे हैं। छात्र रोज इसी तरह जान हथेली में रखकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। कहा कि ये वही विदिशा है, जहां से पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान सांसद हैं।

पार्टी ने लिखा कि ‘विकास’ के हवा-हवाई दावे करने वाली BJP मध्य प्रदेश में करीब 22 साल से सत्ता में है, लेकिन हकीकत सबके सामने है। BJP के नेताओं को सिर्फ अपनी ‘तिजोरी के विकास’ की चिंता है, बाकी जनता जिए या मरे- उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है। शर्मनाक!!

बता दें कि यह घटना ग्राम पंचायत जीवाजीपुर के पलोह गांव की है। यहां के साथ-साथ ककरुआ, इमलिया, बंधेरा और बहलोद चक के छात्र पलोह स्थित शासकीय हाई स्कूल में पढ़ने आते हैं। सड़क मार्ग से स्कूल पहुंचने पर 10 से 15 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है, जबकि स्टॉप डैम पार करने पर दूरी महज डेढ़ किलोमीटर रह जाती है। इसी वजह से बच्चे रोज इसी खतरनाक रास्ते को चुन रहे थे।

पढ़ें :- मोहम्मद शमी से वंदे मातरम् गीत को लेकर सवाल पर दो टूक बयान, बोले-मैं किसी से डरता नहीं हूं,वायरल वीडियो ने काटा बवाल

बारिश के कारण बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने से स्टॉप डैम और भी खतरनाक हो गया था। वायरल वीडियो में छात्र-छात्राएं तेज बहाव के बीच डैम के संकरे मोहरों पर छलांग लगाते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर एक भी बच्चा पैर फिसल जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

वीडियो सामने आते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्टॉप डैम से लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। मौके पर चौकीदार तैनात कर दिए गए हैं ताकि कोई भी व्यक्ति इस रास्ते का इस्तेमाल न कर सके। ग्रामीणों का कहना है कि असली समाधान केवल रास्ता बंद करने से नहीं होगा। उनका मानना है कि इस क्षेत्र में स्थायी पुल का निर्माण जरूरी है, ताकि बच्चों को भविष्य में अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल न जाना पड़े।

एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया कि बंधेरा के स्कूल को हाई स्कूल में उन्नत करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। फिलहाल वहां कक्षा 9 और 10 के कुल 10 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो किलोमीटर से अधिक दूरी वाले छात्रों को पहले ही साइकिलें दी जा चुकी हैं और वे सड़क मार्ग से सुरक्षित स्कूल पहुंच सकते हैं, लेकिन समय बचाने के लिए डैम का रास्ता चुन रहे थे। प्रशासन ने यह भी बताया कि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के माध्यम से स्टॉप डैम पर स्लैब डालने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे भविष्य में जरूरत पड़ने पर आवागमन अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। फिलहाल बारिश के मौसम को देखते हुए इस रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...