1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. NEET-UG 2026 OMR Sheets में कथित गड़बड़ी को लेकर छह अभ्यर्थी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, काउंसिलिंग से पहले सुनवाई की मांग

NEET-UG 2026 OMR Sheets में कथित गड़बड़ी को लेकर छह अभ्यर्थी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, काउंसिलिंग से पहले सुनवाई की मांग

नीट-यूजी (NEET-UG) के छह अभ्यर्थियों ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  का रुख करते हुए आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान उनकी ओएमआर शीट (OMR Sheets) में दर्ज किए गए उत्तर और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से उपलब्ध कराई गई ओएमआर शीट (OMR Sheets) की प्रतियों में अंतर है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। नीट-यूजी (NEET-UG) के छह अभ्यर्थियों ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  का रुख करते हुए आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान उनकी ओएमआर शीट (OMR Sheets) में दर्ज किए गए उत्तर और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से उपलब्ध कराई गई ओएमआर शीट (OMR Sheets) की प्रतियों में अंतर है। याचिका का जिक्र  मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत (CJI Surya Kant) के समक्ष करते हुए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले मामले की जल्द सुनवाई की मांग की गई।

पढ़ें :- भूमि पेडनेकर ने Gen Z को पढ़ाया संस्कृति का पाठ, तो उनकी ही टीचर ने पूछा अब जिम्मेदारी और सम्मान पर तुम्हारी नई अप्रोच कैसे बन गई?

वकील ने सुप्रीम कोर्ट में दी क्या दलील?

वकील ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत (CJI Surya Kant), न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची (Justice Joymalya Bagchi) और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ से कहा कि मामला छह ऐसे छात्रों से जुड़ा है, जिन्होंने 600 और 650 से अधिक अंक हासिल किए हैं। उनका दावा है कि एनटीए (NTA) की ओर से अपलोड की गई ओएमआर शीट (OMR Sheets) में दर्ज उत्तर, परीक्षा के दौरान उनके द्वारा चिह्नित उत्तरों से अलग हैं।

मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए जताई सहमति

वकील ने अदालत को यह भी बताया कि छात्रों ने इस संबंध में एनटीए (NTA)  को ईमेल भेजे और उसके कार्यालय भी गए, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पीठ ने मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई। नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026)  की परीक्षा मूल रूप से 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद एनटीए ने 21 जून को परीक्षा दोबारा आयोजित कराई।

पढ़ें :- यूपी के मदरसों में खत्म होगी बीए-एमए डिग्री, योगी कैबिनेट में आज बड़ा प्रस्ताव

नीट-यूजी ओएमआर शीट विवाद क्या है?

नीट-यूजी 2026 परीक्षा (NEET-UG 2026 Exam) के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि उनकी उत्तर पुस्तिका (OMR Sheets) में उन्होंने जो उत्तर भरे थे, वे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से उपलब्ध कराई गई स्कैन कॉपी से मेल नहीं खाते। इन छात्रों का कहना है कि कई प्रश्नों में उनके द्वारा भरे गए उत्तर बदल गए हैं या गलत तरीके से दर्ज दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनके अंक और रैंक प्रभावित हुई है।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यदि ओएमआर शीट में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच किए बिना प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ी, तो उन्हें अपूरणीय नुकसान हो सकता है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अब तक परीक्षा प्रक्रिया और मूल्यांकन प्रणाली को सुरक्षित और पारदर्शी बताया है। एजेंसी का कहना है कि उम्मीदवारों को उनकी रिकॉर्डेड ओएमआर शीट (OMR Sheets)  उपलब्ध कराई जाती है और आपत्तियां दर्ज कराने की व्यवस्था भी होती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...