1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. असम में CRPF अधिकारी ने अपने ही दो साथियों को मारी गोली, उसके बाद कर ली आत्महत्या

असम में CRPF अधिकारी ने अपने ही दो साथियों को मारी गोली, उसके बाद कर ली आत्महत्या

एक सीआरपीएफ अधिकारी ने देश के पूर्वी राज्य असम के 'नागांव' जिले में अपने ही दो साथियों की गोली मारकर निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद उसने एक और अन्य को घायल कर दिया और फिर आत्महत्या भी कर ली।

By Sushil Sah 
Updated Date

दिसपुर। एक सीआरपीएफ अधिकारी ने देश के पूर्वी राज्य असम के ‘नागांव’ जिले में अपने ही दो साथियों की गोली मारकर निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद उसने एक और अन्य को घायल कर दिया और फिर आत्महत्या भी कर ली। सूत्रों के अनुसार, यह घटना नागांव के कटिमारी स्थित 34 बटालियन कैंप की बताई जा रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान नागांव की डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ‘परिमिता सरकार’ ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात ASI/GD ‘बल्लानी प्रेमाबारम’ ने अपने साथियों पर गोली चला दी।

पढ़ें :- असम में नाबालिग के साथ रेप और हत्या, तीन किशोर गिरफ्तार, पीड़ित परिवार और प्रदर्शनकारियों ने की फांसी देने की मांग

इसके अलावा उन्होंने बताया कि साथियों पर गोली दागने के बाद अधिकारी ने खुद को गोली मारी और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ने बताया कि अधिकारी के गोली चलाने से दो जवानों HV/GD ‘विष्णु प्रसाद बघेल’ और SI/GD ‘रामनवल सिंह यादव’ की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य जवान ‘गोविंद श्रीपुल’ घायल हो गया। इसके बाद गोविंद श्रीपुल को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज अच्छे से चल रहा है। इस दिन दहला देनेवाली घटना की खबर मिलते ही CRPF और पुलिस के सीनियर अफसर कैंप पहुंचे और साथ ही घटना की गहनता से जांच के आदेश दिए गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...