1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. दो जीजाओं से थे अवैध संबंध, हरदोई में नवविवाहिता ने पति को खाने में जहर देकर की जान से मारने की कोशिश

दो जीजाओं से थे अवैध संबंध, हरदोई में नवविवाहिता ने पति को खाने में जहर देकर की जान से मारने की कोशिश

शादी के कुछ ही महीने बाद ही दुल्हन ने दो जीजाओं के साथ मिलकर अपने पति की जान लेने की साजिश को अंजाम देते हुए युवक के खाने में जहर मिला दिया। 21 दिन बाद पत्नी और दोनों साढुओं पर मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू हो गई...

By Harsh 
Updated Date

हरदोई : शादी के कुछ ही महीने बाद ही दुल्हन ने दो जीजाओं के साथ मिलकर अपने पति की जान लेने की साजिश को अंजाम देते हुए युवक के खाने में जहर मिला दिया। 21 दिन बाद पत्नी और दोनों साढुओं पर मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू हो गई।

पढ़ें :- पति और तीन बच्चों को छोड़ 20 साल छोटे युवक संग रहने पर अड़ी महिला: बिहार से लखीमपुर पहुंची, इंस्टाग्राम पर शुरू हुई मोहब्बत

मामला है उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का। जानकारी के मुताबिक, बिलग्राम थाना क्षेत्र के धांधामऊ निवासी 28 वर्षीय संगम कुमार की शादी 24 नवंबर 2025 को कानपुर की एक लड़की से हुई थी। और अभी शादी को 7 महीने ही बीते थे कि नवविवाहिता ने अपने पति यानि संगम को खत्म करने का प्लान कर लिया और यह सब हुआ महिला के अवैध संबंध के कारण।

जानकारी के अनुसार, संगम की पत्नी का उसके दोनों सगे साढ़ू मनोज कुमार और उमाशंकर के साथ ही अवैध संबंध था। इस बात को लेकर उनके बीच अक्सर बहस होती रहती थी और उसका पति उसको समझाता भी था कि यह गलत है। लेकिन महिला तो मानने को तैयार ही नहीं थी और उसमें कोई बदलाव नहीं आया।

जीजा के साथ रची पति को मारने की साजिश

संगम कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी दोनों जीजाओं के खिलाफ कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी ऐसे में गुस्से में आकर उसने पीड़ित पति को रास्ते से हटाने का सोच लिया।इसी के चलते 7 जुलाई की सुबह नवविवाहिता ने अपने दोनों जीजाओं के कहने पर उसके खाने में जहर मिलाकर परोस दिया। जैसे ही संगम ने वह खाना खाया तो थोड़ी देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी । उसी बीच उसके दोनों जीजा भी घर पर आ पहुंचे और संगम के साथ मारपीट करके उसकी पत्नी को अपने साथ लिए गये। जिसके बाद आनन-फानन में परिवारजनों ने गंभीर हालत में संगम को हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पीड़ित 8 जुलाई को सुबह करीब 12 बजे तक आकस्मिक चिकित्सा विभाग में भर्ती रहा।गरीमत रही कि उपचार के बाद उसकी जान बच गई, लेकिन अभी भी उसकी दवाएं चल रही हैं।

पढ़ें :- लखनऊ में कोटेदारों का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव से पहले रोके गए; अगस्त से राशन वितरण बंद करने की चेतावनी

स्थानीय कोतवाली में तीनों के खिलाफ दिया शिकायती पत्र

हालत संभलते ही संगम ने स्थानीय कोतवाली में दोनों साढुओं और आरोपी पत्नी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया जिसपर थाने द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़ित पति पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के पास गया और वहां शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसपी के निर्देश पर बिलग्राम कोतवाली में आरोपी पत्नी और दोनों साढ़ू मनोज कुमार और उमाशंकर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रशासन द्वारा पीड़ित पति को आश्वासन दिया गया है कि जांच के आधार पर आगे की कारवाई की जाऐगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...