1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दलित बस्ती में लो-वोल्टेज से लोग परेशान, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में लो-वोल्टेज से लोग परेशान, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में लो-वोल्टेज से लोग परेशान, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने सौंपा ज्ञापन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर के हमीद नगर वार्ड स्थित दलित बस्ती में लंबे समय से बनी लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या को लेकर बुधवार को भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता संजय सागर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की।

पढ़ें :- भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने NEET में 6316वीं रैंक हासिल करने वाले जिज्ञास कौशल को किया सम्मानित

ज्ञापन में बताया गया कि हमीद नगर वार्ड की दलित बस्ती में हजारों लोग निवास करते हैं, लेकिन क्षेत्र में लगातार लो-वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने अधिशासी अभियंता से मांग की कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी और बिजली की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए तत्काल 250 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को पर्याप्त वोल्टेज के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस दौरान आदित्य, अमन, अंकुर, बलिराम, किशन, भोला, उमेश, सीताराम, अभय श्रीवास्तव, विश्वास सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...