1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Excise Constable Result : UPSSSC ने यूपी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, मेंस के लिए 32,891 अभ्यर्थी चयनित

UP Excise Constable Result : UPSSSC ने यूपी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, मेंस के लिए 32,891 अभ्यर्थी चयनित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 (UP Excise Constable Recruitment Exam 2026) के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची और कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। आयोग ने कुल 820 रिक्त पदों के सापेक्ष 32,891 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 (UP Excise Constable Recruitment Exam 2026) के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची और कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। आयोग ने कुल 820 रिक्त पदों के सापेक्ष 32,891 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

पढ़ें :- अतीक के बेटों अली-उमर को मिली पैरोल, अबान के जनाजे में होंगे शामिल, दोनों के साथ 50 जवान तैनात होंगे

आबकारी सिपाही भर्ती 2026 (Excise Constable Recruitment Exam 2026) के तहत प्रारंभ में 722 पदों पर भर्ती के लिए 4 जून से 24 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। बाद में आयोग ने 23 जून 2026 को एक शुद्धिपत्र जारी कर भर्ती में 98 अतिरिक्त पद जोड़ दिए। इसके बाद कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 820 हो गई। इनमें 682 पद सामान्य चयन और 138 पद विशेष चयन श्रेणी के लिए निर्धारित हैं।

PET-2025 के आधार पर हुआ चयन

आयोग ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को PET-2025 में वास्तविक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम अंक मिले थे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए नहीं चुना गया। इसके बाद PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

आयोग ने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) के एक मामले में दिए गए आदेश के अनुसार पूरी की गई है। इसी के तहत मुख्य परीक्षा के लिए 32,891 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

पढ़ें :- UPESSC Recruitment Exam : 125 में 35 सवाल गलत, HC बोला- सचिव और परीक्षा नियंत्रक कल कोर्ट में आकर बताएं ये कैसे हुआ?

यह रही श्रेणीवार कट-ऑफ

मुख्य परीक्षा के लिए जारी कट-ऑफ अंक इस प्रकार हैं:

जल्द जारी होगी मुख्य परीक्षा की तारीख

आयोग जल्द ही आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा 2026 (UP Excise Constable Recruitment Exam 2026) की तिथि घोषित करेगा। पीईटी-2025 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी परीक्षा कार्यक्रम से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

पढ़ें :- आठ किलो देसी घी और 126.50 रुपये की लूट मामले में दो आरोपी 41 साल बाद बरी, इलाहाबाद हाईकोर्ट कोर्ट का बड़ा फैसला, दिया ये तर्क

मुख्य परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आबकारी सिपाही के कुल 820 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...