1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘धुरंधर’ की आयशा खान की गुपचुप सगाई वाली खबरों ने मचाई हलचल? कौन है ये मिस्ट्री मैन

‘धुरंधर’ की आयशा खान की गुपचुप सगाई वाली खबरों ने मचाई हलचल? कौन है ये मिस्ट्री मैन

आयशा खान की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर ऐसा सस्पेंस खड़ा कर दिया है जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। मिस्ट्री मैन, हाथ में डायमंड रिंग और कैप्शन A dream। क्या आयशा ने गुपचुप सगाई कर ली है

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Ayesha Khan Viral Photos: बिग बॉस 17 फेम और फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने शरारत से सुर्खियां बटोरने वाली आयशा खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस के बीच उनकी सगाई की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, आयशा खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस शख्स का चेहरा तस्वीरों में छिपा हुआ है। वहीं आयशा के हाथ में एक खूबसूरत डायमंड रिंग भी दिखाई दे रही है।

पढ़ें :- साउथ स्टार Nani की ‘The Paradise’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान! तीन दिन में ₹119 करोड़ पार

बस फिर क्या था तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या आयशा ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।  इन तस्वीरों को लेकर लोगों की उत्सुकता इसलिए भी बढ़ गई क्योंकि आयशा ने पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ लिखा— ‘एक सपना’। इसके अलावा उन्होंने एक जूलरी ब्रांड को भी टैग किया है। ऐसे में एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि यह किसी जूलरी ब्रांड का प्रमोशनल शूट हो सकता है।

यानी तस्वीरों में अंगूठी और मिस्ट्री मैन तो नजर आ रहे हैं, लेकिन आयशा की सगाई की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स भी काफी मजेदार हैं। कोई मिस्ट्री मैन को लेकर सवाल कर रहा है, तो कोई पूछ रहा है कि आखिर यह खुशनसीब शख्स कौन है। कुछ फैंस तो यह भी कह रहे हैं कि कहीं आयशा अपने फैंस के साथ कोई शरारत तो नहीं कर रही हैं।

आयशा खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के गाने ‘शरारत’ को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। इस गाने में आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने अपने डांस और ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा था। आयशा ने इस गाने की शूटिंग से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए थे। उन्होंने बताया था कि शूटिंग महज दो दिनों में पूरी करनी थी और लगातार डांस करने की वजह से वह काफी थक गई थीं। शूटिंग के दौरान वह भावुक होकर सेट पर रो भी पड़ी थीं।

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के सेट पर बीयर पीने का था प्लान, पर खानी पड़ी दाल-खिचड़ी; एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा

फिलहाल उनकी नई तस्वीरों ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर नई चर्चा जरूर छेड़ दी है। लेकिन सवाल अभी भी वही है, क्या आयशा खान वाकई सगाई कर चुकी हैं या फिर ये सिर्फ एक जूलरी ब्रांड का खूबसूरत प्रमोशनल शूट है? आयशा की तरफ से आधिकारिक पुष्टि होने तक इसे सिर्फ सोशल मीडिया की अटकलें ही माना जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...