1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. गुजरात में अचानक हिलने लगा कुएं का पानी, दूर-दूर से देखने पहुंचे लोग, वीडियो ने मचाई सनसनी

गुजरात में अचानक हिलने लगा कुएं का पानी, दूर-दूर से देखने पहुंचे लोग, वीडियो ने मचाई सनसनी

गुजरात के मोरबी में कुएं का पानी अचानक तेजी से हिलने लगा, जिसका वीडियो वायरल होते ही देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। शुरुआती जांच में भूकंप के संकेत नहीं मिले हैं, विशेषज्ञों ने फंसी हवा और भूजल में बदलाव को संभावित वजह बताया है।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Gujarat Well Mystery: गुजरात के मोरबी जिले में एक कुएं का पानी अचानक तेज गति से हिलने और लहराने लगा, जिसका वीडियो  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना मोरबी तालुका के विरपरडा गांव की बताई जा रही है। पानी में लगातार हो रही हलचल को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।

पढ़ें :- प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में यूपी में सुशासन की नींव रखी, हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : सीएम योगी

मामला सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इसे भूकंपीय गतिविधि से जोड़कर देखना शुरू कर दिया, लेकिन शुरुआती जांच में भूकंप से संबंधित कोई संकेत नहीं मिले हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भू-वैज्ञानिकों से इसकी जांच कराई है।

 

पानी में हलचल की क्या है वजह?

जिला प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती जांच में कुएं के पानी में हलचल की संभावित वजह जमीन के नीचे या पानी के भीतर फंसी हवा हो सकती है। हवा के दबाव और उसके स्थान बदलने से पानी की सतह पर तेज कंपन या लहरें पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा हाल में हुई बारिश के कारण भूजल स्तर में बदलाव और पानी के रीचार्ज को भी संभावित कारण माना जा रहा है। विशेषज्ञों ने फिलहाल इसे किसी भूकंपीय घटना से जोड़ने का कोई ठोस प्रमाण नहीं पाया है। हालांकि प्रशासन ने गुजरात ग्राउंडवॉटर रिसर्च इंस्टीट्यूट को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

 

पढ़ें :- जूता गीला ना हो, इसलिए पटवारी बुजुर्ग की पीठ पर पर सवार हो गया: एसडीएम ने निलंबित किया

करीब तीन महीने पहले बना था कुआं

स्थानीय जानकारी के अनुसार, जिस कुएं में यह हलचल देखी जा रही है उसका निर्माण करीब तीन महीने पहले ही हुआ था। कुएं के मालिक प्रांजिवन सदारिया ने बताया कि शुरुआत में पानी सामान्य था, लेकिन कुछ दिनों पहले अचानक इसमें असामान्य गतिविधि दिखाई देने लगी।

बताया जा रहा है कि कभी पानी शांत हो जाता है तो कभी उसमें तेज हलचल शुरू हो जाती है। इसी वजह से स्थानीय लोगों में कौतूहल बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन और विशेषज्ञ स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और अंतिम वजह विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...