बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी को लंदन (London) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर ऐसे समय सामने आई है, जब इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) फिल्म फंडिंग में कथित गड़बड़ियों को लेकर जांच कर रहा है। इससे पहले टैक्स अधिकारियों ने मुंबई में 12 जगहों पर छापेमारी की थी।
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी को लंदन (London) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर ऐसे समय सामने आई है, जब इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) फिल्म फंडिंग में कथित गड़बड़ियों को लेकर जांच कर रहा है। इससे पहले टैक्स अधिकारियों ने मुंबई में 12 जगहों पर छापेमारी की थी।
ये जगहें वाशु भगनानी (Vashu Bhagnani), उनकी बहू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और प्रोडक्शन कंपनी ‘पैनोरमा स्टूडियोज’ से जुड़ी बताई गई थीं। बता दें कि यह कार्रवाई फिल्म प्रोजेक्ट्स से जुड़े कथित विदेशी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन को लेकर की गई थी।
क्या बोले वाशु भगनानी?
निर्माता को अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है, इसकी सही वजह तो फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, जब एएनआई ने उनकी सेहत के बारे में पूछना चाहा, तो भगनानी ने प्राइवेसी की मांग करते हुए कहा कि वह अकेला रहना चाहते हैं। ऐसे में अब उनकी सेहत से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इंतजार करना होगा।
इनकम टैक्स विभाग कर रहा है जांच
मुंबई इनकम टैक्स विभाग की यह जांच कथित वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि फिल्म प्रोडक्शन के लिए कुछ रकम विदेश भेजे जाने की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैक्स अधिकारियों ने फिल्म से जुड़े लोगों और उनके प्रोडक्शन बैनर से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी ली। हालांकि, जिन लेनदेन पर सवाल उठाए गए हैं, उनकी पूरी जानकारी और कुल रकम का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
कौन हैं वाशु भगनानी?
वाशु भगनानी हिंदी सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने 1995 में अपना प्रोडक्शन बैनर पूजा एंटरटेनमेंट शुरू किया था। इसी साल उन्होंने गोविंदा की फिल्म ‘कुली नंबर 1’ से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘हीरो नंबर 1’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘रहना है तेरे दिल में’ जैसी कई सफल फिल्मों का निर्माण किया।
हाल के वर्षों में पूजा एंटरटेनमेंट को वाशु अपने बेटे और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ मिलकर चलाते हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों को सपोर्ट किया है। इनमें ‘सरबजीत’, ‘बेल बॉटम’ और 2024 की एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ शामिल हैं, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने काम किया था।