1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘अखिलेश के बिना सब सूना है…’ बृजभूषण शरण सिंह ने की सपा प्रमुख की तारीफ! सीट बंटवारे पर कांग्रेस को बड़ा संदेश

‘अखिलेश के बिना सब सूना है…’ बृजभूषण शरण सिंह ने की सपा प्रमुख की तारीफ! सीट बंटवारे पर कांग्रेस को बड़ा संदेश

Brij Bhushan Sharan Singh's remarks on Akhilesh : यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सरकार और विपक्ष अपनी-अपनी रणनीति तैयार करने में जुटा हुआ है। इस बीच समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटे बंटवारे को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। जिसको लेकर भाजपा पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव की तारीफ की है। जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Brij Bhushan Sharan Singh’s remarks on Akhilesh : यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सरकार और विपक्ष अपनी-अपनी रणनीति तैयार करने में जुटा हुआ है। इस बीच समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटे बंटवारे को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। जिसको लेकर भाजपा पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव की तारीफ की है। जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

पढ़ें :- जानें कौन हैं धनराज परिमल नथवानी? जिन्हें सपा ने राज्यसभा चुनाव मैदान में उतारा,अंबानी परिवार के हैं बेहद करीबी, लंदन से की है पढ़ाई

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बीच बृजभूषण शरण सिंह ने यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर छिड़ी जुबानी जंग पर प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि कांग्रेस कह रही है कि इस बार 150 से कम सीट पर नहीं लड़ेगी। इस पर पूर्व भाजपा सांसद ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘अखिलेश के बिना सब सूना है…’ उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस बयान को कोई यूपी में अखिलेश यादव की लोकप्रियता से जोड़ रहा है तो कोई बृजभूषण के भाजपा से मोहभंग होने का दावा कर रहा है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब पूर्व सांसद का बयान चर्चा का विषय बना हो। इससे पहले राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रख चुके हैं। जिसके बाद उनके भाजपा से अलग होने के कयास लगाए जा रहे थे। फिलहाल, उनका एक बेटा भाजपा से विधायक और दूसरा सांसद है। ऐसे में उनके भाजपा छोड़ने की संभावना बेहद कम ही है।

पढ़ें :- SIR विवाद पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक कल, अखिलेश यादव नहीं आएंगे: पिछली बार आप और डीएके नहीं हुई थी शामिल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...