1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. हिमाचल के ऊना में खुद ही चलकर अस्पताल पहुंचा मरीज, ईलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा

हिमाचल के ऊना में खुद ही चलकर अस्पताल पहुंचा मरीज, ईलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के क्षेत्रीय अस्पताल में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। जिसके बाद हंगामा मच गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मरीज हरपाल सिंह सुनेहरा खुद ही चलकर अस्पताल पहुंचा था। कुछ देर बाद ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

By Sushil Sah 
Updated Date

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के क्षेत्रीय अस्पताल में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। जिसके बाद हंगामा मच गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मरीज हरपाल सिंह सुनेहरा खुद ही चलकर अस्पताल पहुंचा था। कुछ देर बाद ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाया। फिर अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- सेना के जवानों का 1,200 KM साइकिल अभियान, हिमाचल में छात्रों को दिया फिटनेस का संदेश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजन शव को स्ट्रेचर पर रखकर अस्पताल परिसर में ही कार्रवाई की मांग करने लगे। इस मांग के दौरान अस्पताल प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी जताई गई। इस प्रदर्शन के दौरान महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार वाल्मीकि भी मौके पर उपस्थित रहे।

वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि मरीज अस्पताल पहुंचने की स्थिति में था और इसके बावजूद भी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल परिवार ने इस पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, चिकित्सकीय लापरवाही की स्पष्टता जांच के बाद ही पाएगी। उपलब्ध रिपोर्ट में अभी अस्पताल के संबंधित डॉक्टरों की ओर से विस्तृत पक्ष सामने नहीं आया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...