Another gold for India at the Asian Games : एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। तीरंदाजी में दो गोल्ड मेडल के बाद शूटिंग में भी भारत ने गोल्ड मेडल जीता है। बुधवार को एशियाई खेलों में नीरू ढांडा और कायनन चेनाई की भारतीय जोड़ी ने ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इस दौरान नीरू-कायनन की हिट जोड़ी ने कॉन्टिनेंटल रिकॉर्ड भी तोड़ा।

नीरू ढांडा और कायनन चेनाई की भारतीय जोड़ी ने ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में चौथे स्थान पर क्वालीफाई करने के बाद फाइनल में 34 का स्कोर किया। कतर के मोहम्मद अल-रुमैही और रे बासिल ने 32 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले 30 का एशियाई रिकॉर्ड कतर के नाम था, जो इसी साल जनवरी में बना था। चीन के ची यिंग और सन युनोंग ने 23 का स्कोर करके ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। यह मेडल 26 वर्षीय नीरू के एशियाई खेलों के सफर का शानदार अंत है।
नीरू इस टूर्नामेंट में व्यक्तिगत ट्रैप मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला शूटर बनीं थीं। उन्होंने मंगलवार को एशियाई रिकॉर्ड तोड़ने वाला स्कोर करके गोल्ड मेडल जीता था।इससे पहले उन्होंने भारतीय महिला ट्रैप टीम को सिल्वर मेडल दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। अब इस सीजन उनके नाम कुल तीन मेडल है।