1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. विंडीज के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया के खिलाफ खड़ा किया 405 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर

विंडीज के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया के खिलाफ खड़ा किया 405 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर

भारत के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। टीम इंडिया के खिलाफ उन्होंने 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है, जो उनके वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। विंडीज के लिए जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू ने शतक लगाया।

By santosh singh 
Updated Date

गुवाहाटी। भारत के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। टीम इंडिया के खिलाफ उन्होंने 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है, जो उनके वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। विंडीज के लिए जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू ने शतक लगाया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और गुरनूर बराड़ ने 2-2 विकेट लिए।वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए इतिहास में पहली बार वनडे क्रिकेट में 400 रनों का आंकड़ा पार किया है। भारत के सामने 406 रनों का लक्ष्य है।

पढ़ें :- IND vs WI : क्या विराट कोहली के बल्ले से आएगा एक और शतक? गुवाहाटी में उनके रिकॉर्ड जानकर रह जाएंगे दंग

बुधवार को गुवाहटी के बारसपारा स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने इतिहास रच दिया। वनडे क्रिकेट में कैरेबियाई टीम ने पहली बार 400 से अधिक रनों का आंकड़ा छुआ है। वेस्टइंडीज के इतिहास में पहली बार यह भी हुआ है कि उसके तीन बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक जड़ दिया है। वेस्टइंडीज की ओर से आज के मैच में पहले जॉन कैम्पबेल ने शतक जड़ा। उन्होंने 101 रन बनाए। इसके बाद साई होप ने 104 रनों की पारी खेली और आमिर जंगू ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए 114 रनों की पारी खेली। इन तीनों की शतक की वजह से वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 405 रनों तक पहुंच गई है और भारत के सामने 406 रनों का लक्ष्य है। भारत की ओर से कुलदीप, जडेजा और गुरनूर को दो- दो विकेट मिले। प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट हासिल हुआ।

आकिब नबी को डेब्यू कैप थमाई गई है। वे नितीश कुमार रेड्डी की जगह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। वेस्टइंडीज ने एक या दो नहीं, बल्कि 4 बदलाव किए हैं। इस सीरीज के भारत ने पहले मुकाबले में मेहमान टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

भारत की ओर से दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम का हिस्सा हैं। पिछले मुकाबले में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, रोहित शर्मा 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। भारतीय फैंस को विराट और रोहित दोनों के आज के मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 86 शतक पूरे कर लिए हैं। ऐसे में उनसे 87वें शतक की उम्मीद होगी। क्या वे यह कारनामा कर पाएंगे देखना दिलचस्प होगा।

भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा

पढ़ें :- IND vs WI Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, इस युवा खिलाड़ी का वनडे में डेब्यू

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स और विटेल लॉज

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...