IND vs WI 2nd ODI Live : भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। वहीं, तेज गेंदबाज आकिब नबी अपने वनडे करियर का पहला मैच खेल रहे हैं। आकिब को केएल राहुल से अपनी पहली इंडिया कैप मिली है। उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

तीन वनडे मैचों की इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया था और सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई थी। ऐसे में मेजबान टीम के पास बुधवार को सीरीज पर अजेय बढ़त बनाने का मौका होगा। जबकि वेस्ट इंडीज को द्विपक्षीय सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। मेहमान टीम ने इस करो या मरो के मैच में चार बड़े बदलाव किए हैं। आइये भारत बनाम वेस्ट इंडीज दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डाल लेते हैं-
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज़
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा