1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Australian tennis player Nick Kyrgios : ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस कोकेन टेस्ट में पाए गए पॉजिटिव, लगा अस्थाई प्रतिबंध

Australian tennis player Nick Kyrgios : ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस कोकेन टेस्ट में पाए गए पॉजिटिव, लगा अस्थाई प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विंबलडन फाइनलिस्ट निक किर्गियोस को कोकीन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (ITIA) ने अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। उन पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Australian tennis player Nick Kyrgios : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विंबलडन फाइनलिस्ट निक किर्गियोस को कोकीन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (ITIA) ने अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। उन पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया है।
गवर्निंग बॉडी ने कहा कि किर्गियोस के पास इस फैसले को चुनौती देने का अधिकार है। हालांकि, फैसले की घोषणा के समय उन्होंने इसके खिलाफ कोई अपील नहीं की थी।

पढ़ें :- IND vs AFG 3rd T20I : आज अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

31 साल के एथलीट ने 22 जून को स्पेन में एक इवेंट के दौरान अपना सैंपल दिया था, जिसमें बाद में कोकीन मेटाबोलाइट ‘बेंज़ोइलएक्गोनिन’ (benzoylecgonine) होने का पता चला।

किर्गियोस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक विस्तृत बयान में अपने दोस्तों और परिवार से माफ़ी मांगी और इसे “बहुत बड़ी गलती” बताते हुए इसकी पूरी ज़िम्मेदारी ली।

उन्होंने कहा, “मैं कोई बहाना नहीं बनाऊंगा, लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि मैं किन हालात से गुज़रा हूं। पिछले कुछ सालों में लगी चोटों ने मुझ पर शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत बुरा असर डाला है।” उन्होंने यह भी कहा कि वे अगले 28 दिनों तक सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहेंगे।

इस साल किर्गियोस ने अपनी नई गर्लफ्रेंड की पहचान का खुलासा किया और पुष्टि की कि उनकी पार्टनर मेलबर्न में रहने वाली डनाई स्टमाटी हैं।

पढ़ें :- वरुण चक्रवर्ती फिर चोटिल, एशियन गेम्स से बाहर: 22 साल के विप्रज निगम को आया टीम इंडिया का बुलावा

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...