1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. गंभीर ने अगरकर की विदाई पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा

गंभीर ने अगरकर की विदाई पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा

Cricket News : बीसीसीआई ने बुधवार को पुरुषों की चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिससे मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की उनके पद से आधिकारिक तौर पर विदाई हो गयी। वहीं, अगरकर के जाने पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने उनके योगदान को याद किया और कहा कि इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Cricket News : बीसीसीआई ने बुधवार को पुरुषों की चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिससे मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की उनके पद से आधिकारिक तौर पर विदाई हो गयी। वहीं, अगरकर के जाने पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने उनके योगदान को याद किया और कहा कि इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा।

पढ़ें :- अगरकर के जाते ही भुवनेश्वर कुमार की वापसी, क्या मोहम्मद शमी और बाकी प्लेयर्स के लिए भी खुल गए दरवाजे?

अजीत अगरकर का टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता (चीफ सिलेक्टर) के रूप में कार्यकाल 4 जुलाई 2023 से 4 अक्टूबर 2026 तक रहा। उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने तीन आईसीसी ट्रॉफी (दो टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) अपने नाम की। अगरकर की विदाई पर हेड कोच गंभीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा, “प्रिय अजीत भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही। वे 3 ICC ट्रॉफियां आपके इस पक्के विश्वास का सबूत हैं कि टीम हमेशा सबसे पहले और सबसे आगे रहती है।”

पढ़ें :- पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में फिर चैंपियन बनी टीम इंडिया

गंभीर ने आगे कहा, “मैं यह ज़रूर कहूंगा कि इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा। हर चीज़ के लिए आपका धन्यवाद। आपके भविष्य के सभी कामों के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!” बता दें कि अजीत अगरकर के मुख्य चयनकर्ता रहते टीम इंडिया में बड़े उतार चढ़ाव देखने को मिले। इस दौरान कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने संन्यास का भी ऐलान किया। जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी20 व टेस्ट से संन्यास से शामिल है। इन दोनों दिग्गजों के टेस्ट से संन्यास के लिए फैंस अगरकर को जिम्मेदार मानते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...