1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी के शासन में 25 साल पूरे होने पर संजय सिंह का तंज, बोले-मोदी जी अवतार हैं, अंधभक्तों चिंता मत करो, वो 3047 तक बना देंगे विकसित भारत

पीएम मोदी के शासन में 25 साल पूरे होने पर संजय सिंह का तंज, बोले-मोदी जी अवतार हैं, अंधभक्तों चिंता मत करो, वो 3047 तक बना देंगे विकसित भारत

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के सार्वजनिक जीवन और शासन में 25 साल पूरे होने के अवसर पर बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने तंज कसा है। संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि अरे, 25 साल हो गए, अब तो देश का पीछा छोड़ो मोदी जी और साथ ही व्यंग्य किया कि 1000 साल बाद देश विकसित होगा।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के सार्वजनिक जीवन और शासन में 25 साल पूरे होने के अवसर पर बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने तंज कसा है। संजय सिंह (Sanjay Singh)  ने कहा कि अरे, 25 साल हो गए, अब तो देश का पीछा छोड़ो मोदी जी और साथ ही व्यंग्य किया कि 1000 साल बाद देश विकसित होगा।

पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...

संजय सिंह (Sanjay Singh)  ने कहा कि मोदी जी अवतार हैं, अंधभक्तों चिंता मत करो। 1000 साल बाद, 3047 तक वो भारत को विकसित बना देंगे। संजय सिंह के इस बयान में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत को विकसित देश बनाने के दावों पर सवाल उठाते हुए व्यंग्य किया। उन्होंने 3047 का जिक्र करते हुए कहा कि देश को विकसित बनाने में अभी बहुत लंबा समय लग जाएगा। विपक्ष ने बेरोजगारी, महंगाई और बुनियादी ढांचे जैसे मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। मोदी जी अवतार हैं, अंधभक्तों चिंता मत करो। 1000 साल बाद, 3047 तक वो भारत को विकसित बना देंगे। अरे, 25 साल हो गए, अब तो देश का पीछा छोड़ो मोदी जी।

पढ़ें :- महिला पत्रकारों से कथित यौन उत्पीड़न को लेकर प्रियंका गांधी की कड़ी प्रतिक्रिया , मोदी और शाह इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं?

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...