1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sultanpur Horrific Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अर्टिगा ट्रक में घुसी, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत

Sultanpur Horrific Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अर्टिगा ट्रक में घुसी, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत

यूपी के सुल्तानपुर जिले (Sultanpur District) में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) पर बल्दीराय थाना (Baldirai Police Station) क्षेत्र में सुखबडेरी के पास बुधवार सुबह करीब 5 बजे  3 टेनिस खिलाड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले (Sultanpur District) में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) पर बल्दीराय थाना (Baldirai Police Station) क्षेत्र में सुखबडेरी के पास बुधवार सुबह करीब 5 बजे  3 टेनिस खिलाड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। खिलाड़ी अर्टिगा कार से लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। कार पीछे से ट्रक में घुस गई। झपकी आने से हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटे रही होगी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- Video Viral : पुलिस चौकी में बीजेपी की कोषाध्यक्ष ने युवक को जड़ा थप्पड़, बोलीं- शासन-प्रशासन मेरा है, तुम मर जाओगे,कोई पूछने वाला नहीं मिलेगा

सभी खिलाड़ी लखनऊ से टेनिस खेलकर देवरिया लौट रहे थे। पुलिस अज्ञात ट्रक की तलाश और हादसे की जांच में जुटी है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।  हादसा होते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम बल्दीराय प्रभात सिंह, सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष बल्दीराय महेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष धनपतगंज अंजू मिश्रा और यूपीडा के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के सुखोई-मिराज ने हवा में दिखाए करतब, दो चरणों में रात 9 बजे तक चलेगा युद्धाभ्यास

मृतकों की पहचान देवरिया निवासी नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और भागलपुर निवासी अनिकेत (24) के रूप में हुई है। घायलों में आनंद यादव (23), राजू (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम निवासी जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं। घायल टेनिस खिलाड़ी जयंतो शर्मा ने बताया कि सभी लोग लखनऊ में खेलकर देवरिया लौट रहे थे। यात्रा के दौरान कार में सवार सभी लोग सो रहे थे। अचानक जोरदार टक्कर हुई तो उनकी नींद खुली। सामने का दृश्य देखकर होश उड़ गए। कार ट्रक में बुरी तरह घुसी हुई थी और उनके साथी खून से लथपथ थे। राहगीरों ने कार का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से निकल गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हादसे के कारणों और ट्रक की पहचान के लिए एक्सप्रेसवे पर उपलब्ध साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

पढ़ें :- Barabanki Tragic Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दो कारों में टक्कर के बाद लगी आग, पांच लोगों की मौके पर ही मौत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...