1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के सुखोई-मिराज ने हवा में दिखाए करतब, दो चरणों में रात 9 बजे तक चलेगा युद्धाभ्यास

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के सुखोई-मिराज ने हवा में दिखाए करतब, दो चरणों में रात 9 बजे तक चलेगा युद्धाभ्यास

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में हाईवे को रनवे के रूप में उपयोग करने की क्षमता को परखना है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

सुलतानपुर। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में हाईवे को रनवे के रूप में उपयोग करने की क्षमता को परखना है।

पढ़ें :- Barabanki Tragic Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दो कारों में टक्कर के बाद लगी आग, पांच लोगों की मौके पर ही मौत

इस एयर शो में कई प्रमुख विमान हिस्सा ले रहे हैं। इनमें सुखोई-30, MKI, जगुआर, मिराज-2000 और तेजस जैसे फाइटर जेट शामिल हैं। साथ ही, सी-295 और एएन-32 जैसे परिवहन विमान भी भाग ले रहे हैं। यह युद्धाभ्यास दो चरणों में रात 9 बजे तक चलेगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने एक्सप्रेस-वे का 12 किलोमीटर का हिस्सा सील कर दिया है। ट्रैफिक को 1 मई तक के लिए डायवर्ट किया गया है। यह अभ्यास वायुसेना की तैयारी को दर्शाता है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर राफेल, मिराज का टेकऑफ और लैंडिंग

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway)  पर आज दोपहर 2:30 बजे लड़ाकू विमानों का एयर शो शुरू हो गया है। सबसे पहले वायु सेना (Indian Air Force) के सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने एक्सप्रेस-वे पर बने रनवे पर लैंडिंग की फिर जगुआर ने उड़ान भरी। सुखोई, मिराज और तेजस के 9 फाइटर जेट्स ने टेकऑफ और लैंडिंग की। शो देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी है।

6 घंटे चलने वाले एयर शो के लिए 5 किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया है। इससे पहले जून 2023 में 4 घंटे यह अभ्यास चला था। 16 नवंबर 2021 को PM मोदी ने सुल्तानपुर से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway)   का इनॉगरेशन किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरफोर्स के हरक्युलिस जहाज से एयर स्ट्रिप पर उतरे थे।

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार के अंदर से ‘प्राइवेट’ वीडियो वायरल कर वसूली करने वाला ATMS मैनेजर बर्खास्त, सीएम योगी​ तक पहुंची थी शिकायत

युद्धाभ्यास का महत्व

यह युद्धाभ्यास देश की रक्षा तैयारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह वायुसेना को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करता है। हाईवे को रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता रणनीतिक रूप से अहम है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में भी त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

क्यों अहम है अभ्यास?

युद्ध की स्थिति में यदि पारंपरिक एयरबेस क्षतिग्रस्त हो जाएं, तो ऐसे वैकल्पिक रनवे वायुसेना की क्षमता बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह अभ्यास त्वरित तैनाती, आपूर्ति और बचाव कार्य सुनिश्चित करने की क्षमता भी मजबूत करते हैं। साथ ही नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर आपातकालीन प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय समन्वय की दक्षता भी परखी जाती है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं के समय भारी परिवहन विमानों को प्रभावित क्षेत्रों के करीब उतारने में मदद मिलती है।

हालिया अभ्यास

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर नव दंपत्ति का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर हुई वसूली, सीएम योगी तक पहुंची शिकायत

हाल के महीनों में वायुसेना ने देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह की गतिविधियों में बढ़ोतरी की है। हाल ही में पूर्वोत्तर में भी एलएसी के करीब इसी तरह का अभ्यास किया गया था। वायुसेना का लक्ष्य देश भर में ऐसे लगभग 28 स्थानों को विकसित करना है जहां राष्ट्रीय राजमार्गों को जरूरत पड़ने पर युद्धकालीन रनवे में बदला जा सके।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...