1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video : वैभव सूर्यवंशी के साथ श्रीलंकाई खिलाड़ी ने की धक्का-मुक्की, विरोधी खिलाड़ी को लगातार खरी-खोटी सुनाते नजर आए

Video : वैभव सूर्यवंशी के साथ श्रीलंकाई खिलाड़ी ने की धक्का-मुक्की, विरोधी खिलाड़ी को लगातार खरी-खोटी सुनाते नजर आए

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) सिर्फ बल्ले से ही आक्रामक नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर वह स्वाभाव से भी आक्रामक हो सकते हैं। ये बात सोमवार को देखने को मिली जब श्रीलंका-ए के खिलाड़ियों ने वैभव को स्लैज किया और उनसे लड़ाई की। वैभव पीछे नहीं हटे और अकेले श्रीलंकाई टीम से भिड़ गए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) सिर्फ बल्ले से ही आक्रामक नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर वह स्वाभाव से भी आक्रामक हो सकते हैं। ये बात सोमवार को देखने को मिली जब श्रीलंका-ए के खिलाड़ियों ने वैभव को स्लैज किया और उनसे लड़ाई की। वैभव पीछे नहीं हटे और अकेले श्रीलंकाई टीम से भिड़ गए।

पढ़ें :- 76 रन पर बिखरी टीम इंडिया, संजू को ड्रॉप कर वैभव को खिलाने पर उठे सवाल तो गंभीर ने तोड़ी चुप्पी

दांबुला में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए का मैच हुआ। ये मैच काफी रोमांचक रहा और सुपर ओवर में फैसला निकला। मेजबान श्रीलंका ये मैच जीता और इसके बाद ही वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से लड़ाई हो गई।

पढ़ें :- Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, सचिन का भी तोड़ा रिकॉर्ड

वैभव से भिड़े श्रीलंकाई खिलाड़ी

सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव रन नहीं बना पाए और इंडिया-ए की टीम हार गई। इसके बाद श्रीलंकाई टीम जीत का जश्न मनाने लगी और इसके बाद विशेन हालामबेग ने वैभव और सूर्यांश शेड्गे से कुछ कह दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी भिड़ गए। श्रीलंकाई खिलाड़ी ने वैभव को धक्का दे दिया और फिर वैभव ने भी यही किया।

श्रीलंका के ही कुछ खिलाडियों ने बीच बचाव किया। ड्रेसिंग रूम की तरफ लौटते हुए वैभव श्रीलंकाई खिलाड़ियों की तरफ हाथ से इशारा करते हुए कुछ कह रहे थे और गुस्से में नजर आ रहे थे।

बल्ले से रहे फेल

वैभव इस मैच में बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-ए की टीम ने पहला विकेट वैभव के रूप में ही खोया जो 14 गेंदों पर 21 रन ही बना सके। इसके बाद सुपर ओवर में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए। इंडिया-ए की टीम 49.2 ओवरों में 265 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने भी यही स्कोर और मैच सुपर ओवर में गया। सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए। इंडिया-ए की टीम सिर्फ नौ रन ही बना सकी और मैच हार गई।

पढ़ें :- IND vs ENG दूसरे टी20 पर मंडराया बारिश का खतरा, फैंस की उम्मीदों में फिर सकता है पानी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...