1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. RCB दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बनी, जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर पार पहुंची

RCB दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बनी, जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर पार पहुंची

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर (US$300 Million) के पार पहुंच गई है। वैश्विक निवेश बैंक हूलिहान लोकी (Houlihan Lokey) की 2026 ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के मुताबिक, आरसीबी (RCB) की ब्रांड वैल्यू 2025 के 269 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2026 में 312 मिलियन डॉलर हो गई। यह लगभग 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर (US$300 Million) के पार पहुंच गई है। वैश्विक निवेश बैंक हूलिहान लोकी (Houlihan Lokey) की 2026 ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के मुताबिक, आरसीबी (RCB) की ब्रांड वैल्यू 2025 के 269 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2026 में 312 मिलियन डॉलर हो गई। यह लगभग 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

पढ़ें :- भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच का पद छोड़, रयान की नाइट राइडर्स में वापसी

आईपीएल की बिजनेस वैल्यू 20.6 अरब डॉलर

रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की कुल बिजनेस एंटरप्राइज वैल्यू साल-दर-साल 11.4 प्रतिशत बढ़कर 20.6 अरब डॉलर पहुंच गई है। लगातार दूसरे वर्ष आईपीएल ने दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है। वहीं, लीग की स्वतंत्र ब्रांड वैल्यू भी 10.3 प्रतिशत बढ़कर 4.3 अरब डॉलर हो गई है। 2023 के बाद से आईपीएल की ब्रांड वैल्यू में 1.1 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ है।

मुंबई, केकेआर और चेन्नई भी टॉप-4 में

ब्रांड वैल्यू के मामले में मुंबई इंडियंस 264 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (245 मिलियन डॉलर) और चेन्नई सुपर किंग्स (244 मिलियन डॉलर) तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

पढ़ें :- श्रीलंका दौरे से पहले गौतम गंभीर को बड़ा झटका, असिस्टेंट कोच ने छोड़ा साथ

मालिकाना सौदों ने बढ़ाई लीग की ताकत

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल हुए बड़े मालिकाना सौदों ने आईपीएल की व्यावसायिक ताकत को और मजबूत किया। आरसीबी का अधिग्रहण ब्लैकस्टोन, बोल्ट वेंचर्स, आदित्य बिड़ला ग्रुप और टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के कंसोर्टियम ने लगभग 1.78 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर किया। वहीं राजस्थान रॉयल्स का मूल्यांकन 1.65 अरब डॉलर रहा, जिसने नए मानक स्थापित किए।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिकॉर्ड बढ़त

रिपोर्ट में जियोस्टार के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि आईपीएल 2026 सीजन 1.06 अरब स्क्रीन तक पहुंचा। कुल दर्शकों की संख्या में पिछले साल की तुलना में सात प्रतिशत की वृद्धि हुई। कनेक्टेड टीवी सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्लेटफॉर्म रहा, जहां पहुंच में 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि पारंपरिक टीवी (लीनियर टेलीविजन) की रेटिंग में 18.8 प्रतिशत की गिरावट आई।

‘सोचा था आईपीएल बड़ा बनेगा, लेकिन इतनी जल्दी नहीं’

पढ़ें :- Video-कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चले विराट-अनुष्का, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद; सादगी ने जीता दिल

पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया (Punjab Kings co-owner Ness Wadia) ने कहा कि मुझे हमेशा विश्वास था कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीगों में से एक बनेगी, लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि यह इतनी जल्दी होगा। आज जब संस्थागत निवेशक फ्रेंचाइजी में निवेश कर रहे हैं और वैश्विक पूंजी इस क्षेत्र में आ रही है, तो यह 2008 में हमारे भरोसे को सही साबित करता है।’

उन्होंने आगे कहा कि आईपीएल ने भारत में खेल को देखने का नजरिया बदल दिया है। इसने खिलाड़ियों के करियर बनाए, निवेश को बढ़ावा दिया, दूसरी लीगों को प्रेरित किया और ऐसे खेल ब्रांड तैयार किए, जिनसे करोड़ों लोग भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।’

मीडिया राइट्स और डिजिटल ग्रोथ से बढ़ी कमाई

डिजिटल प्लेटफॉर्म की तेजी, प्रीमियम स्पॉन्सरशिप और मीडिया राइट्स के दम पर आईपीएल की कुल आय 2026 सीजन में 1.8 अरब डॉलर के पार पहुंच गई। रिपोर्ट के अनुसार, यही वजह है कि आईपीएल आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती खेल लीगों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...