1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए आईपीएल में खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक मेडिकल छात्रा (Medical Student) ने अभिषेक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के साथ मारपीट और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, क्रिकेटर को दम दम थाना क्षेत्र स्थित इमामी सिटी से गिरफ्तार किया गया।

By santosh singh 
Updated Date

बंगाल। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए आईपीएल में खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक मेडिकल छात्रा (Medical Student) ने अभिषेक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के साथ मारपीट और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, क्रिकेटर को दम दम थाना क्षेत्र स्थित इमामी सिटी से गिरफ्तार किया गया।

पढ़ें :- जनगणना ड्यूटी और स्कूलों में पढ़ाई के बीच संतुलन कैसे बने? कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 18 अगस्त को

पुलिस अधीक्षक ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

हुगली के पुलिस अधीक्षक कुंवर भूषण सिंह (Superintendent of Police Kunwar Bhushan Singh) ने बताया कि पोरेल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले जून में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पोरेल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसके साथ मारपीट तथा आपराधिक धमकी दी।

पुलिस के अनुसार, अभिषेक के खिलाफ केस बीएनएस की धाराओं 64(1)/66/69/74/75(2)/79/115(2)/117(2)/124(1)/127(2)/109/308(2)/351(2)/351(3)/316(2)/318(3)/61(2)/3(5) और आईटी एक्ट की धाराओं 66ई/72 के तहत दर्ज किया गया है।

तीन साल से रिश्ते में होने का दावा

पढ़ें :- दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर की बढ़ी मुश्किलें, दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश

शिकायत के अनुसार, महिला का दावा है कि वह और अभिषेक पोरेल करीब तीन वर्षों से रिश्ते में थे। हालांकि, पिछले साल दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद पोरेल ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। महिला के मुताबिक, पोरेल ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शादी का भरोसा देकर पोरेल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने क्रिकेटर पर मारपीट और आपराधिक धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद गिरफ्तारी

मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) ने पुलिस को क्रिकेटर को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोरेल को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। वहीं, अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) पूर्व में अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच और कानूनी प्रक्रिया के आगे बढ़ने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...