1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Video-उत्तराखंड में बादल फटने से बह गया पुल, 12 से ज्यादा गांवों का संपर्क कटा

Video-उत्तराखंड में बादल फटने से बह गया पुल, 12 से ज्यादा गांवों का संपर्क कटा

उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के पास सोमवार को भारी बारिश के बीच बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। लता गांव के पास तमक नाले में अचानक पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) का करीब एक महीने पहले बनाया गया पुल बह गया..

By Harsh 
Updated Date

उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के पास सोमवार को भारी बारिश के बीच बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। लता गांव के पास तमक नाले में अचानक पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) का करीब एक महीने पहले बनाया गया पुल बह गया। यह पुल नीति मोटर मार्ग पर था और इसके टूटने से नीति घाटी में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

पढ़ें :- Video- 'गुड बाय इंडिया, पूरा अरुणाचल चाइना में दिखेगा...' युवक के दावे पर अखिलेश बोले- परिसीमन की नहीं, सीमाओं की चिंता करो!

हादसे के दौरान पुल के पास खड़ी BRO की एक जीप भी पानी के तेज बहाव में बह गई। एक व्यक्ति के लापता होने की भी जानकारी सामने आई है। वहीं जोशीमठ के सीमावर्ती 12 से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज बहाव के बीच लोहे का भारी पुल देखते ही देखते ढहता नजर आ रहा है। पानी का सैलाब देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने मौके पर मौजूद अन्य लोगों को नदी और नाले से दूर रहने की चेतावनी दी। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके के लिए रवाना किया। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के चलते निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और पानी के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है।

रात में फिर भारी बारिश का अनुमान

उत्तराखंड के कई हिस्सों में लगातार बारिश और अतिवृष्टि से हालात बिगड़े हुए हैं। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन के मुताबिक देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत समेत कई जिले प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। शाम के बाद कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन रात में फिर तेज बारिश होने की संभावना है।

पढ़ें :- Chamoli cloudburst :उत्तराखंड सुबह-सुबह दिखा मायूस करने वाला मंजर, एक शव बरामद बाकी अन्य लापता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...