1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. ‘3 साल हो गए, अभी तक कोई ज़मीन नहीं मिली…’ क्रिकेटर ऋषभ पंत ने देर रात CM पुष्कर सिंह धामी से लगायी गुहार, जानें- पूरा मामला

‘3 साल हो गए, अभी तक कोई ज़मीन नहीं मिली…’ क्रिकेटर ऋषभ पंत ने देर रात CM पुष्कर सिंह धामी से लगायी गुहार, जानें- पूरा मामला

Rishabh Pant appealed to CM Pushkar Singh Dhami : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को देर रात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खास मदद की गुहार लगानी पड़ी है। क्रिकेटर ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात 12:46 बजे एक्स पर सीएम धामी को टैग करते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में अपना बेस बनाने और अपना घर बनाने के लिए एक जमीन उपलब्ध कराने में मदद की अपील की।

By Abhimanyu 
Updated Date

Rishabh Pant appealed to CM Pushkar Singh Dhami : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को देर रात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खास मदद की गुहार लगानी पड़ी है। क्रिकेटर ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात 12:46 बजे एक्स पर सीएम धामी को टैग करते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में अपना बेस बनाने और अपना घर बनाने के लिए एक जमीन उपलब्ध कराने में मदद की अपील की।

पढ़ें :- हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' मामले में राहुल गांधी पर SC-ST एक्ट में FIR, श्रीराम सेना ने जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

ऋषभ पंत ने एक्स पोस्ट में लिखा, ” पुष्कर सिंह धामी (@pushkardhami) नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का मूल निवासी होने के नाते, मुझे यहाँ आए हुए काफी समय हो गया है। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए ज़मीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूँ, लेकिन रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी जगह नहीं मिल पा रही है। मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे विनम्र विनती है कि ज़मीन खरीदने में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल साफ़-सुथरी ज़मीन मिलना बहुत मुश्किल हो गया है।”

पढ़ें :- ICC ने श्रीलंका को दिया बड़ा झटका, छीनी पहले विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

पंत ने आगे लिखा, “इसके अलावा, एक ज़मीन का मामला भी अटका हुआ है जो मुझे तब मिलनी चाहिए थी जब मैं राज्य का प्रचार-प्रसार कर रहा था। सब कुछ छोड़कर मैं अपने मूल स्थान पर वापस आकर उत्तराखंड के विकास में योगदान देना चाहता हूँ और अपने पहाड़ी लोगों के बीच रहना चाहता हूँ। कृपया इस मामले पर ध्यान दें; 3 साल हो गए हैं और अभी तक कोई ज़मीन नहीं मिली है। आपके जवाब का इंतज़ार रहेगा। पुष्कर सिंह धामी (@pushkardhami) सर।”

उन्होंने लिखा, “अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात होगी, लेकिन अगर आप मुझे इजाज़त दें, तो मैं सरकार से उनकी तय दरों पर ज़मीन खरीदना चाहता हूँ ताकि मैं अपने ही राज्य में अपना पहला घर बना सकूँ। कृपया इसमें मेरी मदद करें। सच कहूँ तो मुझे समझ नहीं आ रहा था कि यह कैसे करूँ।” बता दें कि पंत, इस समय श्रीलंका दौरे पर गयी भारतीय टीम के स्क्वाड का हिस्सा हैं। इस बीच, वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के चलते सुर्खियों में हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...