अगर आपके LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। सरकार ने LPG यूजर्स के लिए eKYC को पूरा कराने पर जोर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 अगस्त तक eKYC नहीं कराने वाले ग्राहकों को आगे चलकर गैस सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
नई दिल्ली। अगर आपके LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। सरकार ने LPG यूजर्स के लिए eKYC को पूरा कराने पर जोर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 अगस्त तक eKYC नहीं कराने वाले ग्राहकों को आगे चलकर गैस सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने अभी तक eKYC नहीं कराया है, तो आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय इसे जल्द पूरा कर लेना बेहतर रहेगा।
देशभर में LPG यूजर्स के लिए eKYC को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। कई गैस एजेंसियां ग्राहकों को SMS, कॉल और नोटिस के जरिए इसकी जानकारी दे रही हैं। 16 अगस्त तक eKYC पूरा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को भविष्य में गैस सिलेंडर बुकिंग या अन्य सेवाओं में दिक्कत आ सकती है।
अगर आपने लंबे समय से LPG कनेक्शन का KYC अपडेट नहीं कराया है या हाल ही में अपना मोबाइल नंबर, पता या अन्य जानकारी बदली है, तो आपको सबसे पहले eKYC करानी चाहिए। इसके अलावा जिन ग्राहकों को अभी तक गैस एजेंसी की ओर से SMS या कॉल के जरिए eKYC का मैसेज मिला है, उन्हें भी इसे जरूर पूरा कर लेना चाहिए।
अगर तय समय तक eKYC नहीं कराया जाता है, तो गैस एजेंसी आपके रिकॉर्ड को अपडेट नहीं कर पाएगी। इसका असर LPG सिलेंडर बुकिंग, सब्सिडी से जुड़ी सेवाओं और अन्य सुविधाओं पर पड़ेगा। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते eKYC प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
eKYC कराने का सबसे आसान तरीका अपनी गैस एजेंसी पर जाना है। वहां आपको आधार कार्ड और गैस कनेक्शन से जुड़ी जानकारी देनी होगी। एजेंसी का कर्मचारी आपके आधार नंबर का वेरिफिकेशन करेगा और जरूरत पड़ने पर बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) के जरिए eKYC पूरी कर देगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका रिकॉर्ड अपडेट हो जाएगा।
इसके लिए सबसे पहले अपनी गैस कंपनी (Indane, Bharat Gas या HP Gas) की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉग-इन करें। इसके बाद eKYC/KYC Update वाले पर जाएं और अपना LPG कंज्यूमर नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करें। जहां OTP आधारित वेरिफिकेशन उपलब्ध होगा, वहां आपके आधार या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
eKYC के दौरान आमतौर पर इन डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड, LPG कंज्यूमर नंबर या गैस पासबुक, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, पहचान पत्र (अगर एजेंसी मांगे), पते का प्रमाण (जरूरत पड़ने पर), अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो पहले उसे अपडेट करा लें, ताकि OTP बेस्ड वेरिफिकेशन में दिक्कत न आए।
इन बातों का रखें खास ध्यान
16 अगस्त की डेडलाइन से पहले eKYC जरूर पूरी करें। अंतिम दिन का इंतजार न करें, क्योंकि एजेंसियों पर भीड़ बढ़ सकती है। केवल आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या गैस एजेंसी का ही इस्तेमाल करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, आधार नंबर या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। eKYC पूरा होने के बाद उसकी पुष्टि जरूर कर लें।