थाईलैंड में शुक्रवार को एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। राजधानी बैंकॉक के पास स्थित डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में 9वीं कक्षा के एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में तीन शिक्षकों और तीन छात्रों समेत...
डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश। थाईलैंड में शुक्रवार को एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। राजधानी बैंकॉक के पास स्थित डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में 9वीं कक्षा के एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में तीन शिक्षकों और तीन छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मार ली।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कूल पहुंचने से पहले आरोपी ने अपने घर में दादा और दादी की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने कुल 8 मौंते की और खुद को भी मौत के घाट उतारा। बाद में पुलिस ने दोनों के शव घर से बरामद किए। बताया जा रहा है कि हमले में इस्तेमाल की गई 9 एमएम पिस्टल उसके दादा की थी जो पेशे से शिक्षक थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है।

पुलिस द्वारा जारी की गई आरोपी छात्र ने इसी बंदूक का इस्तेमाल किया था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसे ही स्कूल परिसर में गोलियों की आवाज गूंजी, छात्र और शिक्षक अपनी जान बचाने के लिए कक्षाओं में छिप गए। कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक-एक कमरे की तलाशी लेकर छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बाहर मौजूद परिजन व स्थानीय लोग बेहद चिंतित दिखाई दिए। जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपी ने परिवार के सदस्य के नाम पर लाइसेंस प्राप्त हथियार का इस्तेमाल किया। इस घटना के बाद एक बार फिर घरों में रखे हथियारों की सुरक्षा और बच्चों की पहुंच से उन्हें दूर रखने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
हाल के वर्षों में स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं कई देशों में बढ़ी हैं। थाईलैंड के अलावा सर्बिया, रूस और ब्राजील जैसे देशों में भी ऐसे हमले सामने आए हैं। कई मामलों में हमलावर किशोर रहे हैं और उन्होंने परिवार के किसी सदस्य के हथियार का इस्तेमाल किया है।
🚨🇹🇭 DEADLY SCHOOL SHOOTING IN THAILAND
A 14-year-old student opened fire at Debsirin Nonthaburi School near Bangkok
Police say he killed his grandparents before entering the school & firing 26+ rounds
At least 8 people were killed#กราดยิง #This_And_That #ข่าวด่วน #ThepSirin pic.twitter.com/WdUgckEz8i
— GlobeUpdate (@Globupdate) August 7, 2026
पढ़ें :- Video-पूर्व क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर कट्टरपंथियों ने किया हमला, शेख हसीना के वर्चुअल संबोधन में हुए थे शामिल