1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video-पूर्व क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर कट्टरपंथियों ने किया हमला, शेख हसीना के वर्चुअल संबोधन में हुए थे शामिल

Video-पूर्व क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर कट्टरपंथियों ने किया हमला, शेख हसीना के वर्चुअल संबोधन में हुए थे शामिल

बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा स्थित घर पर बुधवार रात उपद्रवियों ने हमला कर दिया। यह घटना पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वर्चुअल संबोधन में शाकिब की मौजूदगी के कुछ ही घंटों बाद हुई, जिसके चलते इस हमले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं...

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश।  बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा स्थित घर पर बुधवार रात उपद्रवियों ने हमला कर दिया। यह घटना पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वर्चुअल संबोधन में शाकिब की मौजूदगी के कुछ ही घंटों बाद हुई, जिसके चलते इस हमले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पढ़ें :- वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते ही जोस बटलर को लगा वैभव सूर्यवंशी से डर? टी20 के दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

रिपोर्ट्स के मुताबिक रात करीब पौने नौ बजे कुछ लोगों ने शाकिब के घर को निशाना बनाते हुए पथराव किया जिससे मकान की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हमलावरों ने आग लगाने की भी कोशिश की। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए पेट्रोल से भरी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों का इस्तेमाल करने की कोशिश की गई हालांकि आग नहीं फैल सकी।

घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शाकिब फिलहाल श्रीलंका में हैं। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मगुरा सदर थाने के अधिकारी मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने हमले की पुष्टि की है। इससे पहले बुधवार शाम पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने करीब 25 मिनट तक ऑनलाइन माध्यम से समर्थकों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में शाकिब अल हसन, हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय और पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी भी जुड़े थे।

शाकिब अल हसन राजनीति में आने के बाद भी क्रिकेट खेलते रहे। हालांकि अगस्त 2024 में बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के दौरान उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। अवामी लीग के सांसद होने के बावजूद आंदोलन पर चुप्पी साधने को लेकर उनकी आलोचना हुई थी। बाद में शेख हसीना सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद देश के कई हिस्सों में अवामी लीग से जुड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों की संपत्तियों पर हमले हुए थे। उस समय भी मगुरा स्थित शाकिब का घर निशाना बना था, लेकिन वह देश से बाहर होने के कारण सुरक्षित रहे।

अगस्त 2024 में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद शाकिब बांग्लादेश छोड़कर विदेश चले गए थे। उनके खिलाफ छात्र आंदोलन के दौरान हुई एक व्यक्ति की मौत से जुड़े हत्या के मामले सहित कई आपराधिक केस दर्ज किए गए, लेकिन विदेश में होने के कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

पढ़ें :- बसपा के एकमात्र विधायक उमा शंकर सिंह का निधन, मायावती ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

पढ़ें :- Video- बकरा रोज दे रहा है दूध, दूर-दूर से यह अजूबा देखने लोग उत्तराखंड के इस गांव में पहुंच रहें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...