1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते ही जोस बटलर को लगा वैभव सूर्यवंशी से डर? टी20 के दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते ही जोस बटलर को लगा वैभव सूर्यवंशी से डर? टी20 के दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Most runs in T20 cricket : इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के स्टार ऑल राउंडर कीरोन पोलार्ड को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। हालांकि, वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद बटलर ने भारत के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी भी कर दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Shehzad Poonawalla Resign : नहीं माने शहजाद पूनावाला, BJP को किया ‘बाय-बाय’, ‘पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, विचार नहीं’

दरअसल, जोस बटलर का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने बाद बटलर ने कहा, “हां, यह सोचना वाकई बहुत कूल है कि आपने सबसे ज़्यादा T20 रन बनाए हैं। कोई एक दिन इसे पार कर जाएगा और उसका नाम शायद सूर्यवंशी होगा।” बता दें कि बुधवार (5 अगस्त) को द हंड्रेड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए बटलर वेल्श फायर के खिलाफ मुकाबले में पोलार्ड के 14,803 टी20 रन के आंकड़े से आगे निकल गए। इस दौरान उन्होंने कुल छह छक्के लगाए और सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

वैभव सूर्यवंशी भारत के उभरते सितारे

15 साल के भारत के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने बीते कुछ महीनों में खूब नाम कमाया है। उन्होंने आईपीएल में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, अंडर-19 वर्ल्ड कप और इंडिया ए के लिए भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी डेब्यू किया और करियर की शुरुआत में ही कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। टी20 क्रिकेट में उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। इस फॉर्मेट में युवा खिलाड़ी ने अभी 40 ही मैच खेले हैं और उनके नाम 4 शतक और 8 अर्धशतक है। वह 1670 रन बना चुके हैं और  उनका हाईएस्ट स्कोर 144 रन है।

पढ़ें :- मेड इन इंडिया 'दिव्यास्त्र एमके3' ने भरी उड़ान, जेट इंजन से चलता है ड्रोन, जानिए इसकी खासियत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...