1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज से चलेगी पहली ‘अमृत भारत’ ट्रेन, वंदे भारत जैसी सीटें और हवाई जहाज जैसा टॉयलेट, जानें इस ट्रेन की 10 बड़ी खूबियां

प्रयागराज से चलेगी पहली ‘अमृत भारत’ ट्रेन, वंदे भारत जैसी सीटें और हवाई जहाज जैसा टॉयलेट, जानें इस ट्रेन की 10 बड़ी खूबियां

भारतीय रेलवे बोर्ड की ओर से उत्तर मध्य रेलवे (NCR) को पहली बार प्रयागराज के लिए अपना खुद का 'अमृत भारत ट्रेन' (Amrit Bharat Train) का ब्रांड न्यू रेक आवंटित कर दिया गया है। अब तक प्रयागराज से होकर गुजरने वाली अमृत भारत ट्रेनें दूसरे रेलवे जोनों की थीं, लेकिन अब खुद का रेक मिलने से स्थानीय यात्रियों को कंफर्म सीट मिलना काफी आसान हो जाएगा। यह ट्रेन साधारण बजट में यात्रियों को 'VIP क्लास' सफर का अहसास कराएगी।

By Sushil Sah 
Updated Date

उत्तर प्रदेश। भारतीय रेलवे बोर्ड की ओर से उत्तर मध्य रेलवे (NCR) को पहली बार प्रयागराज के लिए अपना खुद का ‘अमृत भारत ट्रेन’ (Amrit Bharat Train) का ब्रांड न्यू रेक आवंटित कर दिया गया है। अब तक प्रयागराज से होकर गुजरने वाली अमृत भारत ट्रेनें दूसरे रेलवे जोनों की थीं, लेकिन अब खुद का रेक मिलने से स्थानीय यात्रियों को कंफर्म सीट मिलना काफी आसान हो जाएगा। यह ट्रेन साधारण बजट में यात्रियों को ‘VIP क्लास’ सफर का अहसास कराएगी।

पढ़ें :- प्रयागराज में पिछले 48 घंटे से बिजली गुल होने पर मचा हाहाकार, देवघाट के 200 घरों में अंधेरा, भड़के लोगों ने घेरा सबस्टेशन

अमृत भारत ट्रेन में मिलने वाली 10 खास VIP सुविधाएं

झटका-मुक्त (Jerk-Free) सफर

ट्रेन में ‘सेमी-ऑटोमैटिक’ या ‘सेमी-परमानेंट’ कपलर का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी वजह से ट्रेन के रुकने या चलने पर यात्रियों को झटके बिल्कुल नहीं लगते।

पुश-पुल तकनीक

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश में फरार लुटेरी दुल्हन का निकला एक और नाम, तलाशी के लिए आगरा पुलिस जाएगी प्रयागराज

इस ट्रेन के आगे और पीछे दोनों तरफ इंजन (Locomotive) लगे होते हैं, जो इसे बेहतरीन पिकअप (High acceleration) देते हैं और यात्रा करने में काफी कम समय लगाते हैं।

बायो-वैक्यूम टॉयलेट

विमानों की तर्ज पर ट्रेन में आधुनिक और बदबूदार रहित बायो-वैक्यूम फ्लश टॉयलेट दिए गए हैं। इस टॉयलेट की वजह से वॉशरूम से बदबू नहीं आती है।

हर बर्थ पर चार्जिंग सॉकेट

प्रत्येक यात्री के लिए विशेष USB मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और होल्डिंग सॉकेट भी उपल्ब्ध कराए गए हैं। जिससे यात्रियों को फोन चार्जिंग में सुविधा मिल सके।

पढ़ें :- गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट का सफर अब मिनटों में, जानिए क्या है रूट और स्टेशनों का प्लान

वंदे भारत जैसी आरामदायक सीटें

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की तरह इसके नॉन-एसी जनरल और स्लीपर कोच की सीटों व बर्थ के एर्गोनॉमिक्स को डिजाइन किया गया है।

सीसीटीवी (CCTV) सुरक्षा

इस ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी कोचों और लगेज रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

रेडियम इल्यूमिनेशन फ्लोरिंग

रात में यात्रियों की सहूलियत के लिए फर्श पर चमकने वाली रेडियम स्ट्रिप्स लगाई गई हैं। जिससे बत्ती गुल होने पर फर्श पर चमकने वाली ये पट्टियां रास्ता साफ दिखाती हैं।

पढ़ें :- गोरखपुर में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर पथराव, युवक की आंख में लगी चोट, एम्स में भर्ती

पूरी तरह से सीलबंद गैंगवे

एक कोच से दूसरे कोच में जाने वाले रास्ते (Gangway) को पूरी तरह पैक किया गया है, जिससे ट्रेन के भीतर धूल, बाहर का शोर और हवा नहीं आती है।

स्नैक टेबल और बोतल होल्डर

इसमें हर सीट के पास खाना रखने के लिए मुड़ने वाली टेबल, मोबाइल होल्डर और बोतल रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

दिव्यांग अनुकूल कोच

इस ट्रेन में दिव्यांग यात्रियों के लिए सुगम प्रवेश और उनके अनुकूल विशेष शौचालयों की भी सुविधा दी गई है।

पढ़ें :- अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद के काफिले की 30 गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़ने और कर्मचारियों को धमकाने का आरोप
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...