देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA ने भारतीय बाजार में अपना नया लॉन्ग-रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA EVooter VX2 Plus 4.4 kWh लॉन्च कर दिया है। आधुनिक फीचर्स और लंबी रेंज के साथ दिल्ली एक्स-शोरूम में इस स्कूटर की कीमत 1,43,990 रुपये तय की गई है।
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA ने भारतीय बाजार में अपना नया लॉन्ग-रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA EVooter VX2 Plus 4.4 kWh लॉन्च कर दिया है। आधुनिक फीचर्स और लंबी रेंज के साथ दिल्ली एक्स-शोरूम में इस स्कूटर की कीमत 1,43,990 रुपये तय की गई है।
रेंज और दमदार बैटरी क्षमता
इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज और बैटरी है। इसमें 4.4 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जो 2.2 kWh की दो रिमूवेबल बैटरियों से मिलकर बना है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 187 किलोमीटर की इंडियन ड्राइविंग साइकिल (IDC) रेंज प्रदान करता है।
तीन राइडिंग मोड्स और टॉप स्पीड
इस स्कूटर में चालकों को बेहतरीन राइडिंग अनुभव देने के लिए तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं जिसमें Eco Mode अधिकतम रेंज और सिटी ड्राइविंग के लिए, Ride Mode रोजाना के सफर के लिए संतुलित परफॉर्मेंस, Sport Mode थ्रिल और तेज रफ्तार के लिए। इसके साथ ही इसमें Boost फंक्शन भी दिया गया है जो ओवरटेकिंग को आसान बनाता है। 26 Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाली इस स्कूटर में 6 kW की पीक पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। इसकी अधिकतम टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है।
फास्ट चार्जिंग और आधुनिक फीचर्स
इंडस्ट्री का पहला 1kW पोर्टेबल चार्जर VIDA EVooter VX2 Plus के साथ मिलता है। यह चार्जर केवल 3.5 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज कर सकता है। वहीं, पब्लिक डीसी फास्ट चार्जर से मात्र 65 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। यदि इसकी विशेषता देखी जाय तो इसमें 4.3-इंच का TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, OTA अपडेट्स और 27.2 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज भी शामिल है।
एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज
इस स्कूटर ने अपनी मजबूती का लोहा लॉन्च से पहले ही मनवा लिया है। इसके प्री-प्रोडक्शन मॉडल ने लगातार 52 दिनों में बेंगलुरु से दिल्ली तक 12,111 किलोमीटर की यात्रा तय करने के साथ ही ‘इलेक्ट्रिक स्कूटर द्वारा सबसे लंबी यात्रा’ के खिताब से एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इसको दर्ज कर लिया गया है।
उपलब्धता और BaaS विकल्प
देश भर में यह नया स्कूटर विडा डीलरशिप पर जुलाई 2026 के अंत तक डिलीवरी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। आपको बता दे कि कंपनी ग्राहकों को राहत देने के लिए इसे Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के तहत भी पेश कर रही है, जिससे स्कूटर की शुरुआती कीमत को और कम किया जाएगा। फिलहाल कंपनी के पास 6,000 से अधिक फास्ट चार्जिंग पॉइंट और 700 से ज्यादा सर्विस टचपॉइंट्स का नेटवर्क उपलब्ध है।