1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Dell Premium Laptop : डेल ने भारत में लॉन्च किए तीन नए प्रीमियम लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स

Dell Premium Laptop : डेल ने भारत में लॉन्च किए तीन नए प्रीमियम लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स

दिग्गज टेक कंपनी डेल ने भारत में अपने नए लैपटॉप मॉडल लॉन्च कर दिए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dell Premium Laptop :  दिग्गज टेक कंपनी डेल ने भारत में अपने नए लैपटॉप मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने डेल एक्सपीएस 13 (Dell XPS 13), डेल 14एस और डेल 16एस (Dell 16S) को बाजार में उतारा है, जबकि गेमिंग यूजर्स के लिए एलियनवेयर 15(Alienware 15) को भी नए हार्डवेयर के साथ अपडेट किया गया है।

पढ़ें :- IIT कानपुर में नहीं मिला एडमिशन तो छात्र ने हैक कर ली संस्थान की वेबसाइट, छोड़ा ऐसा मैसेज, FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का ऑफर

नए मॉडल में इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज 3 (Intel Core Ultra Series 3) और एएमडी राइजेन एआई 400 सीरीज प्रोसेसर (AMD Ryzen AI 400 Series Processors) का विकल्प दिया गया है। कंपनी ने इनमें बेहतर डिस्प्ले, एआई फीचर्स और तेज परफॉर्मेंस पर फोकस किया है।

कीमत
डेल एक्सपीएस 13 को भारत में 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

कलर ऑप्शन
यह स्काई और स्टॉर्म कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वहीं डेल 14एस की शुरुआती कीमत 1,19,990 रुपये रखी गई है, जबकि डेल 16एस की कीमत 2,29,990 रुपये से शुरू होती है। दोनों लैपटॉप सेलेस्टियल ब्लू और फ्रॉस्ट ब्लू कलर में उपलब्ध होंगे। डेल के नए सभी मॉडल डेलस्टोर डॉट कॉम (Dellstore.com) और डेल एक्सक्लूसिव स्टोर्स (Dell Exclusive Stores) के जरिए खरीदे जा सकेंगे।

मल्टी ब्रांड आउटलेट्स
इसके अलावा डेल 14एस और इंटेल कोर प्रोसेसर वाले एलियनवेयर 15 मॉडल रिटेल और मल्टी ब्रांड आउटलेट्स पर भी उपलब्ध होंगे।

पढ़ें :- पीएम मोदी का वीडियो हटाने पर Meta ने मांगी माफी, कहा- तकनीकी गड़बड़ी से हुई थी गलती, सरकार ने किया था तलब

Dell XPS 13 के फीचर्स
Dell XPS 13 में 13.4 इंच का 2.5के एलसीडी इनफिनिटीएज टच डिस्प्ले दिया गया है, जो 100 प्रतिशत डीसीआई-पी3 कलर कवरेज और 30 हर्ट्ज से 120 हर्ट्ज तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट (Variable Refresh Rate) सपोर्ट करता है। इसमें इंटेल कोर सीरीज 3 या इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज 3 प्रोसेसर का विकल्प मिलेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...