1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए सचिव होंगे जगदीश आफले, जानें कहां से की पढ़ाई

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए सचिव होंगे जगदीश आफले, जानें कहां से की पढ़ाई

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए सचिव जगदीश आफले होंगे। सचिव के नाम का एलान ट्रस्ट की दो सितंबर को होने वाली मीटिंग में किया जाएगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shri Ram Janmabhoomi Trust Jagdish Afale :  श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए सचिव जगदीश आफले होंगे। सचिव के नाम का एलान ट्रस्ट की दो सितंबर को होने वाली मीटिंग में किया जाएगा। उन्हें वित्तीय लेन-देन के लिए संयुक्त हस्ताक्षरकर्ता की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके पहले राम मंदिर निर्माण में आफले 2021 से प्रोजेक्ट इंजीनियर है।

पढ़ें :- पूर्व IPS राजेश पांडेय का राममंदिर CEO बनना लगभग तय, शरद शर्मा बनाए जा सकते हैं प्रवक्ता

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया था। राम मंदिर चंदा चोरी की जांच के लिए नई समिति गठित हो चुकी है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

वहीं जगदीश आफले की शिक्षा की बात करें तो ,आफले IIT बॉम्बे से पढ़े हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे हैं। पेशे से इंजीनियर आफले ने भारत, यूरोप के कुछ देशों और अमेरिका की एक कंपनी में भी काम किया, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद भारत लौट आए।

बेदाग छवि रखने वाले जगदीश का नाम ऐसे समय में सामने आया है, जब मंदिर के दान और चढ़ावे में चोरी की खबरों से देशभर के श्रद्धालु दुखी हैं और इस पर राजनीति भी गरमाई हुई हैं।

इसके पहले 6 जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया था। फिर 22 जुलाई को हुई बैठक में सचिव और प्रवक्ता का पद सृजित करने का फैसला किया गया था। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने पुष्टि की है कि न्यास के सचिव पद के लिए आफले का नाम प्रस्तावित किया गया हैं उनकी नियुक्ति की औपचारिकता के लिए चयन प्रक्रिया जारी है।

पढ़ें :- Ayodhya News : अब बिना पास के हो सकेंगे दर्शन, इन मंदिरों के लिए बदला नियम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...