रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के त्योहार में भले ही अभी थोड़ा समय है, लेकिन पढ़ाई या नौकरीपेशा लोग जो घर से बाहर दूसरे शहरों में रह रहे हैं। उन लोगों ने राखी की तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी होगी। घर से दूर भाइयों के लिए बहनें रक्षाबंधन और भाई लोग गिफ्ट्स कूरियर कराते हैं, लेकिन कई बार डाक में देरी की वजह से ये प्यार भरा तोहफा समय पर नहीं पहुंच पाता।
लखनऊ। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के त्योहार में भले ही अभी थोड़ा समय है, लेकिन पढ़ाई या नौकरीपेशा लोग जो घर से बाहर दूसरे शहरों में रह रहे हैं। उन लोगों ने राखी की तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी होगी। घर से दूर भाइयों के लिए बहनें रक्षाबंधन और भाई लोग गिफ्ट्स कूरियर कराते हैं, लेकिन कई बार डाक में देरी की वजह से ये प्यार भरा तोहफा समय पर नहीं पहुंच पाता। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है और स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री से भेजी गई राखी तय समय पर डिलीवर नहीं हुई है, तो अब आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और नियमों के तहत रिफंड भी पा सकते हैं।
भारतीय डाक विभाग ने अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ट्रैकिंग और शिकायत व्यवस्था को आसान बनाया है। राखी भेजते समय मिली रसीद पर मौजूद 13 अंकों के कंसाइनमेंट नंबर की मदद से आप अपने पार्सल की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
इसके लिए भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Track N Trace विकल्प में कंसाइनमेंट नंबर दर्ज करें। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका पार्सल आखिरी बार किस डाकघर या हब पर पहुंचा था। अगर ट्रैकिंग में कोई अपडेट नहीं दिख रहा है या डिलीवरी में ज्यादा देरी हो रही है, तो आप डाक विभाग की शिकायत सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर जाकर Complaints सेक्शन में Register Complaint विकल्प चुनना होगा। यहां आपको भेजने वाले और प्राप्त करने वाले की जानकारी, बुकिंग तारीख और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी।
शिकायत दर्ज होने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपनी शिकायत की स्थिति भी देख सकते हैं। डाक विभाग के नियमों के अनुसार, अगर तय समय-सीमा के भीतर सेवा पूरी नहीं होती है तो कुछ मामलों में पोस्टेज शुल्क वापस (रिफंड) करने का प्रावधान है। इसलिए अगर इस रक्षाबंधन आपकी राखी या गिफ्ट समय पर नहीं पहुंचा है, तो परेशान होने के बजाय ट्रैकिंग करें, शिकायत दर्ज कराएं और अपने अधिकारों का इस्तेमाल करें।
रिपोर्ट: कल्पना पांडेय