1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजीपुर के गहमर गांव ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया: सीएम योगी

गाजीपुर के गहमर गांव ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया: सीएम योगी

आज गाजीपुर में महर्षि विश्वामित्र के नाम पर मेडिकल कॉलेज बन चुका है। गाजीपुर अब चारों दिशाओं से बेहतर फोर लेन कनेक्टिविटी से जुड़ रहा है। गाजीपुर से काशी, लखनऊ और गोरखपुर की यात्रा अब सुगम हो गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और वाराणसी-गोरखपुर हाईवे इसके सशक्त आधार हैं। अब पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को चंदौली, वाराणसी होते हुए शक्तिनगर तक विस्तारित किया जाएगा। इससे गाजीपुर को और बेहतर एवं आधुनिक कनेक्टिविटी मिलेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में ₹692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा, गाजीपुर के गहमर गांव ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया और स्वतंत्र भारत में भी देश की सीमाओं की रक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। गहमर गांव में 12,000 से अधिक सैनिक एवं सेना अधिकारी तथा 15,000 से अधिक सेवानिवृत्त सैनिक एवं सेना अधिकारी रहते हैं।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की पहल, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव

उन्होंने कहा, आज गाजीपुर में महर्षि विश्वामित्र के नाम पर मेडिकल कॉलेज बन चुका है। गाजीपुर अब चारों दिशाओं से बेहतर फोर लेन कनेक्टिविटी से जुड़ रहा है। गाजीपुर से काशी, लखनऊ और गोरखपुर की यात्रा अब सुगम हो गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और वाराणसी-गोरखपुर हाईवे इसके सशक्त आधार हैं। अब पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को चंदौली, वाराणसी होते हुए शक्तिनगर तक विस्तारित किया जाएगा। इससे गाजीपुर को और बेहतर एवं आधुनिक कनेक्टिविटी मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, गाजीपुर, जिसे लहुरी काशी भी कहा जाता है, अपना विशिष्ट आध्यात्मिक महत्व रखता है। यहां पवहारी बाबा का आश्रम है तथा भगवान परशुराम और महर्षि जमदग्नि का भी महत्वपूर्ण केंद्र यह जनपद रहा है। आज गाजीपुर में Spiritual Tourism से जुड़े स्थलों का पुनरुद्धार किया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...