1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. सांप्रदायिक हिंसा की आग में जला नेपाल, छह से ज्यादा शहरों में लगा कर्फ्यू, अब तक तीन लोगों की मौत

सांप्रदायिक हिंसा की आग में जला नेपाल, छह से ज्यादा शहरों में लगा कर्फ्यू, अब तक तीन लोगों की मौत

नेपाल के सुनसरी जिले (Sunsari District)  में भड़की सांप्रदायिक हिंसा (Communal Violence) अब नेपाल के कई शहरों तक फैल चुकी है। पिछले चार दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़, पथराव और पुलिस से झड़प की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग गोली लगने सहित विभिन्न घटनाओं में घायल हुए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

सुनसरी। नेपाल के सुनसरी जिले (Sunsari District)  में भड़की सांप्रदायिक हिंसा (Communal Violence) अब नेपाल के कई शहरों तक फैल चुकी है। पिछले चार दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़, पथराव और पुलिस से झड़प की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग गोली लगने सहित विभिन्न घटनाओं में घायल हुए हैं। घायलों में प्रदर्शनकारी, स्थानीय नागरिक और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। कई स्थानों पर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है व दर्जनों वाहनों और दुकानों में आग लगा दी गई।

पढ़ें :- SRCC के 100 साल पूरे: शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, कहा-इस यात्रा में कॉलेज ने पीढ़ियों को गढ़ा

नेपाल में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, कई जिलों में लगा कर्फ्यू

बता दें कि भारत की सीमा से लगे पड़ोसी कोशी प्रांत के सुनसरी जिले (Sunsari District) में इस सप्ताह की शुरुआत में सांप्रदायिक हिंसा (Communal Violence)  हुई। इसके बाद बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर नेपाली अधिकारियों ने गुरुवार को मधेस प्रांत के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया। बता दें कि इस हिंसा में तीन की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य घायल हो गए।

तनाव के बाद कर्फ्यू लगा

पढ़ें :- PM मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर, यात्रियों और बच्चों से बातचीत की, एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

मधेश प्रांत के धनुसा और सिराहा जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है। धनुषा के सहायक मुख्य जिला अधिकारी भूदेव झा (Assistant Chief District Officer Bhudev Jha) ने कहा कि लक्ष्मीनिया हाटबाजार, बेलौनी रोड, नागराईन नगर पालिका, दूधमती ब्रिज और जनकपुर सहित धनुषा के विभिन्न हिस्सों में तनाव के कारण एहतियात के तौर पर दोपहर 3:30 बजे से अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसी प्रकार, सिराहा जिले के जिला प्रशासनिक कार्यालय द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, सिराहा जिले में पूर्व-पश्चिम राजमार्ग के गोलबाजार क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से कर्फ्यू लगा दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

सुनसरी जिले (Sunsari District) में सोमवार को पहली बार लागू किया गया। इसके बाद कर्फ्यू बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया। रविवार को कपतांगंज क्षेत्र में दो धार्मिक समुदायों की ओर से मनाए जा रहे समारोहों के दौरान विवाद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आपस में भिड़ रहे समूहों को तितर-बितर करने के लिए गोली चली। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, सुरक्षाकर्मियों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

दस इलाकों में कर्फ्यू बढ़ा

सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने गुरुवार को कहा कि सुनसरी जिले में सुरक्षा स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जिला प्रशासन ने ईस्ट-वेस्ट हाईवे समेत दस इलाकों में कर्फ्यू बढ़ा दिया है। यह कर्फ्यू अगले आदेश तक लागू रहेगा।

पढ़ें :- सपा किसी भी हालत में BJP को चुनौती देने की स्थिति में नहीं, अखिलेश यादव का दोबारा मुख्यमंत्री बनने का सपना 2047 तक सच होता नहीं दिखता: केशव मौर्य

क्या है प्रतिबंध?

कर्फ्यू के तहत लोगों की आवाजाही, सभाओं, प्रदर्शनों, सार्वजनिक बैठकों और धरनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों और सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाली कांग्रेस के बसना थापा और श्रम संस्कृति पार्टी के ओरेन राय सहित कई सांसदों ने गुरुवार को संसद में बोलते हुए सरकार का ध्यान सुनसरी सहित दक्षिणी नेपाल के जिलों में बढ़ते तनाव की ओर आकर्षित किया। प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने देश में, विशेषकर सुनसरी जिले में,राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है। दक्षिणपूर्वी नेपाल में भारत के बिहार राज्य से सटी सीमा पर स्थित सुनसरी, दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण पारगमन और वाणिज्यिक गलियारा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...