1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Lucknow News : मकान मालिक के यौन शोषण से तंग युवती ने दी जान, छह पन्नों के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Lucknow News : मकान मालिक के यौन शोषण से तंग युवती ने दी जान, छह पन्नों के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

यूपी की राजधानी लखनऊ में कृष्णानगर के एलडीए कॉलोनी सेक्टर एम-1 में किराए पर रहने वाली 42 वर्षीय युवती ने मकान मालिक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार के यौन शोषण और प्रताड़ना से तंग होकर बुधवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से युवती का छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला है।

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में कृष्णानगर के एलडीए कॉलोनी सेक्टर एम-1 में किराए पर रहने वाली 42 वर्षीय युवती ने मकान मालिक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार के यौन शोषण और प्रताड़ना से तंग होकर बुधवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से युवती का छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला है।

पढ़ें :- UP में होने जा रहे हैं CMO के ट्रांसफर: 36 डॉक्टरों के नाम भेजे गए, 8 नामों पर लगेगी मुहर, जानिए उनके नाम?

सुसाइड नोट में युवती ने मकान मालिक पर यौन शोषण, मारपीट और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह चार साल इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार के मकान में बतौर किराएदार रह रही थी। दुकानदार की ग्राउंड फ्लोर पर ही दुकान है। पास में ही उसका घर है।

युवती की छोटी बहन के अनुसार बुधवार वह लोग बहन को फोन कर रहे थे, पर संपर्क नहीं हो सका। रात करीब आठ बजे वह लोग बहन से मिलने उसके घर पहुंचे तो बहन का शव कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर कृष्णानगर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया।

प्यार के जाल में फंसाकर किया शोषण

युवती की छोटी बहन का आरोप है कि आरोपी दुकानदार शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता होने के बावजूद उनकी बहन को प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह बहन का मानसिक, शारीरिक व आर्थिक शोषण करने लगा। छानबीन के दौरान पुलिस को युवती का छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला।

पढ़ें :- हमीरपुर में दुखद घटना, बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

सुसाइड नोट में उसने मकान मालिक की प्रताड़ना का जिक्र किया था और उसका अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। इंस्पेक्टर कृष्णानगर ने बताया कि युवती की बहन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...