1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. रूस का यूक्रेन पर महाविनाशक हमला, दागीं 74 मिसाइलें और 284 ड्रोन, चारों ओर मची चीख-पुकार

रूस का यूक्रेन पर महाविनाशक हमला, दागीं 74 मिसाइलें और 284 ड्रोन, चारों ओर मची चीख-पुकार

एक बार फिर से रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों से भीषण हमला किया है, जिसके चलते देश के कई इलाकों में भारी तबाही मची है। यूक्रेनी राष्ट्रपति 'वोलोडिमिर जेलेंस्की' ने इस हमले की आशंका पहले ही जता दी थी। यूक्रेनी वायु सेना के आधिकारिक बयान के मुताबिक, रूसी सेना ने गुरुवार तड़के कुल 74 क्रूज़, बैलिस्टिक और हाइपरसोनिक जैसी मिसाइलें और 284 शाहेद-प्रकार के ड्रोन दागे। हालांकि यूक्रेनी एयर डिफेंस ने कई हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया, लेकिन मिसाइलों के मलबे और सीधे हिट के कारण देश के कई हिस्से धमक उठे।

By Sushil Sah 
Updated Date

कीव। एक बार फिर से रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों से भीषण हमला किया है, जिसके चलते देश के कई इलाकों में भारी तबाही मची है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ‘वोलोडिमिर जेलेंस्की’ ने इस हमले की आशंका पहले ही जता दी थी। यूक्रेनी वायु सेना के आधिकारिक बयान के मुताबिक, रूसी सेना ने गुरुवार तड़के कुल 74 क्रूज़, बैलिस्टिक और हाइपरसोनिक जैसी मिसाइलें और 284 शाहेद-प्रकार के ड्रोन दागे। हालांकि यूक्रेनी एयर डिफेंस ने कई हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया, लेकिन मिसाइलों के मलबे और सीधे हिट के कारण देश के कई हिस्से धमक उठे।

पढ़ें :- नीट प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल की मिली थी इजाजत, SOP का किया गया पालन, CRPF की आंतरिक रिपोर्ट में खुलासा

भारी तबाही और जान-माल का नुकसान

आपको बता दें कि इस बड़े हवाई हमले में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं 45 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हमले से राजधानी कीव, ल्वीव, क्रिवी रीह और पोल्टावा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कीव के मेयर ‘विटाली क्लिट्स्को’ ने बताया कि मिसाइलों के मलबे गिरने से स्वातोशिनस्की और ओबोलोन्स्की जिलों के बाजारों और गैर-आवासीय इमारतों में भीषण आग लग गई। धमाकों की गूंज के बीच स्थानीय नागरिकों को रातभर मेट्रो स्टेशनों और बंकरों में छुपनी पड़ी। इस आपातकालीन स्थिति को देखते हुए पड़ोसी देश पोलैंड ने भी अपनी हवाई सुरक्षा बढ़ाते हुए लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की की पहले से थी आशंका

आपको बता दें कि राष्ट्रपति ‘वोलोडिमिर जेलेंस्की’ ने हमले से ठीक पहले बुधवार रात को देशवासियों को सोशल मीडिया के जरिए सचेत किया था। उन्हें वायु सेना कमांडर से इनपुट मिले थे कि रूस एक बड़े हमले की तैयारी में है। हाल ही में अपनी अमेरिकी यात्रा से लौटने के बाद जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सुरक्षा पूरी तरह से पश्चिमी मिसाइल-रोधी प्रणालियों (Air Defense Systems) की समय पर आपूर्ति पर निर्भर है। उन्होंने यह भी साझा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ‘डोनाल्ड ट्रंप’ यूक्रेन को ‘पैट्रियट मिसाइल’ प्रणालियों के घरेलू निर्माण का लाइसेंस देने पर राजी हुए हैं, जो भविष्य में इस प्रकार के बैलिस्टिक हमलों को रोकने में बहुत कारगर साबित हों पाएंगे।

पढ़ें :- बुलंदशहर में आमने-सामने टकराई दो बाइकें, दो युवकों की मौके पर ही मौत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...