1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G :  टेक्नो पोवा 8 प्रो 5जी भारत में लॉन्च ,  जानें कीमत और फीचर्स

Tecno Pova 8 Pro 5G :  टेक्नो पोवा 8 प्रो 5जी भारत में लॉन्च ,  जानें कीमत और फीचर्स

Tecno Pova 8 Pro 5G: Tecno Pova 8 Pro 5G launched in India; check price and features टेक्नो पोवा 8 प्रो 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की Pova 8 सीरीज का नया स्मार्टफोन है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर और 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tecno Pova 8 Pro 5G : टेक्नो पोवा 8 प्रो 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की Pova 8 सीरीज का नया स्मार्टफोन है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर और 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

पढ़ें :- Tecno POVA 8 Pro Features : भारत में लॉन्च से पहले पोवा 8 प्रो 5G के स्पेक्स आए सामने, पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ होगी एंट्री

कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो टेक्नो पोवा 8 प्रो 5जी की भारत में शुरुआती कीमत 49,999 रुपये रखी गई है।

इंस्टेंट कैशबैक
कंपनी चुनिंदा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI पेमेंट पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी दे रही है। इस फोन की बिक्री भारत में 21 अगस्त से Flipkart के जरिए शुरू होगी। इसे तीन कलर ऑप्शन Arc White, Graphite Black और Tundra Green में खरीदा जा सकेगा।

फीचर्स
Pova 8 Pro 5G में 6.78 इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिजॉल्यूशन 1,208 x 2,644 पिक्सल है और ये 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 429ppi है और इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है।

कंपनी के अनुसार, फोन को IP69K रेटिंग मिली है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है।

ऑक्टा-कोर चिपसेट
इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...