1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Former PM Imran Khan : पूर्व पीएम इमरान खान ने 9 महीने बाद पत्नी और बहन से की मुलाकात

Former PM Imran Khan : पूर्व पीएम इमरान खान ने 9 महीने बाद पत्नी और बहन से की मुलाकात

Former PM Imran Khan: Former PM Imran Khan met his wife and sister after nine months. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने नौ महीने में पहली बार रावलपिंडी की अदियाला जेल में अपनी बहन और पत्नी से मुलाकात की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Former PM Imran Khan :  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने नौ महीने में पहली बार रावलपिंडी की अदियाला जेल में अपनी बहन और पत्नी से मुलाकात की है। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता के बीच उनसे परिवार की हर हफ्ते मुलाकात की इजाजत दे दी थी। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने को भी कहा था।

पढ़ें :- 16 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा पुरुष CA बने लक्ष्मणन मय्यप्पन, जानिए सफलता की पूरी कहानी

पूर्व पीएम इमरान खान 2023 से अदियाला जेल में हैं और उन पर कई मामले चल रहे हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ राजनीतिक पार्टी के संस्थापक क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान अभी भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की सजा काट रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी बहन नूरीन नियाजी ने इस साल पहली बार उनसे 15 मिनट तक मुलाकात की। जहां उन्होंने उनकी सेहत और दूसरे मुद्दों पर बातचीत की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...