1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. VIDEO : BLA ने चलती कार पर अटैक कर पाक सेना की उड़ा दी पूरी फ्लीट…, फुटेज जारी कर इस्लामाबाद के हुक्मरानों को दिया कड़ा सबक

VIDEO : BLA ने चलती कार पर अटैक कर पाक सेना की उड़ा दी पूरी फ्लीट…, फुटेज जारी कर इस्लामाबाद के हुक्मरानों को दिया कड़ा सबक

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने हमलों का नया वीडियो जारी किया है। वीडियो में संगठन की तरफ से किए गए हमलों और कार्रवाई के वीडियो रिलीज किए गए हैं। BLA का दावा है कि उसने सितंबर के दौरान बलूचिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में 94 सशस्त्र ऑपरेशन किए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने हमलों का नया वीडियो जारी किया है। वीडियो में संगठन की तरफ से किए गए हमलों और कार्रवाई के वीडियो रिलीज किए गए हैं। BLA का दावा है कि उसने सितंबर के दौरान बलूचिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में 94 सशस्त्र ऑपरेशन किए। संगठन ने इन हमलों में 105 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों के मारे जाने और 52 के घायल होने का दावा किया है।

पढ़ें :- Pakistan Terrorist Attack :  बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर अटैक , 23 से ज्यादा जवानों की मौत की आशंका

BLA के मुताबिक, सितंबर में उसके हमलों में 63 IED ब्लास्ट शामिल थे। संगठन ने 18 जगहों पर हथियार कब्जे में लेने और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों या उसके मुताबिक ‘दुश्मन’ के 46 वाहनों को तबाह करने का भी दावा किया है। BLA का कहना है कि उसने बलोचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में 25 रेड और नाकेबंदी की कार्रवाई भी की।

37 खुफिया एजेंटों को मारने का दावा

BLA ने दावा किया है कि उसके ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी सेना से जुड़े बताए गए 37 खुफिया एजेंटों को ‘न्यूट्रलाइज’ किया गया। इसके अलावा संगठन ने 21 पाकिस्तानी कर्मियों और कथित खुफिया एजेंटों को पकड़ने का भी दावा किया है। वहीं, BLA ने यह भी कहा कि सितंबर में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ सशस्त्र ऑपरेशन के दौरान उसके 33 लड़ाके मारे गए।

पढ़ें :- Pakistan Terrorist Attack : बलूचिस्तान प्रांत के चेकपोस्ट पर हमले में नौ पुलिसकर्मियों की मौत, पांच लापता

14 से 23 सितंबर के बीच 25 ऑपरेशन का दावा

BLA ने 14 से 23 सितंबर के बीच 25 ऑपरेशन करने का दावा किया। इसके लिए पनजगुर, केच, खारान, खुजदार, मस्तुंग, वाशुक और नुश्की समेत कई इलाकों का जिक्र किया गया है। संगठन के मुताबिक, इस दौरान पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों और कथित राज्य समर्थित हथियारबंद समूहों के 18 सदस्य मारे गए। BLA ने सैन्य काफिलों, चेकपोस्ट, निगरानी ढांचे, सप्लाई रूट और सरकारी ठिकानों पर हमले करने का दावा भी किया है। संगठन के मुताबिक, उसके लड़ाकों ने कुछ इलाकों और सरकारी सुविधाओं पर कुछ समय के लिए कब्जा भी किया।

बढ़ती हिंसा के बीच नया VIDEO

BLA के ये दावे बलूचिस्तान में लगातार बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच आए हैं। यहां लंबे समय से अलगाववादी हिंसा जारी है और BLA पाकिस्तानी राज्य के खिलाफ लड़ने वाले प्रमुख हथियारबंद संगठनों में शामिल है। हालांकि, संगठन की ओर से सितंबर में किए गए इन हमलों, हताहतों और नुकसान के आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। अमेरिका ने अगस्त 2025 में BLA को फॉरेन टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन घोषित किया था। अमेरिका के मुताबिक, यह एक हथियारबंद अलगाववादी समूह है, जिसने पाकिस्तान में सुरक्षा बलों और आम लोगों को निशाना बनाकर हमले किए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...