पाकिस्तान के बलूचिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। एक बार फिर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाया गया।खबरों के अनुसार, बलूचिस्तान में लासबेला जिले के काशारी इलाके में एन-25 नेशनल हाईवे पर करीब 15 फ्रंटियर फोर्स वाहनों वाले पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया गया।
Pakistan Terrorist Attack : पाकिस्तान के बलूचिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। एक बार फिर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाया गया।खबरों के अनुसार, बलूचिस्तान में लासबेला जिले के काशारी इलाके में एन-25 नेशनल हाईवे पर करीब 15 फ्रंटियर फोर्स वाहनों वाले पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया गया। खबरों के मुताबिक, हमले में 23 से ज्यादा पाकिस्तानी सेना के जवानों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। BLA ने दावा किया है उन्होंने इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 25 जवानों को ढेर किया और सेना की दो गाड़ियों में आग लगा दी।
हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने तुरंत घायलों को निकालकर बेला कैंप पहुंचाया। हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों (Pakistani security agencies ) ने इलाके में तलाशी और सफाई अभियान शुरू कर दिया है। हाईवे पर आवाजाही भी रोक दी गई है।
एन-25 बलूचिस्तान की प्रमुख सड़कों में से एक है। यह कराची को क्वेटा से जोड़ता है और प्रांत के कई Strategic terrains से होकर गुजरता है। यही वजह है कि इस सड़क पर किसी बड़े हमले या लंबे समय तक आवाजाही रुकने का असर सिर्फ सुरक्षा बलों तक सीमित नहीं रहता आम लोगों की आवाजाही और Business Transportation भी प्रभावित हो सकता है।