दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने ऐसा कदम उठा दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से घूम रहा है। प्रदर्शनकारियों को लेकर जाने के लिए तैयार खड़ी पुलिस बस के पास पहुंची महिला ने कथित तौर पर उसकी चाबी अपने कब्जे में ली और वहां से निकल गई...
दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने ऐसा कदम उठा दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से घूम रहा है। प्रदर्शनकारियों को लेकर जाने के लिए तैयार खड़ी पुलिस बस के पास पहुंची महिला ने कथित तौर पर उसकी चाबी अपने कब्जे में ली और वहां से निकल गई। चाबी हाथ से निकलते ही बस वहीं खड़ी रह गई।
बस रुकी तो पुलिसकर्मियों को लगाना पड़ा जोर
सोशल मीडिया पर सामने आए दूसरे वीडियो में पुलिसकर्मी बस को धक्का देकर आगे ले जाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। यानी बस की चाबी न होने की वजह से उसे सामान्य तरीके से चलाना संभव नहीं था। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रदर्शन के बीच लोगों का ध्यान खींच लिया।
यह मामला उस प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जुटे थे। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था और उन्हें बसों के जरिए वहां से ले जाया जा रहा था।
वीडियो पर भी छिड़ी बहस
महिला की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग महिला के कदम का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे पुलिस वाहन की आवाजाही रोकने का मामला बता रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार के प्रदर्शन के दौरान करीब 110 लोगों को हिरासत में लिया गया था और लगभग 15 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसी तनावपूर्ण माहौल के बीच बस की चाबी लेकर भागने का यह मामला सामने आया।
पुलिस डीटेन करने के लिए बस लेकर आई थी, प्रदर्शनकारी बस की चाबी ही ले उड़े https://t.co/ZRK55JJWdO
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) October 5, 2026