राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के चलते कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आज यानी बुधवार सुबह दोनों को मंदिर मार्ग स्थित एससीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के चलते कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आज यानी बुधवार सुबह दोनों को मंदिर मार्ग स्थित एससीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।
बता दें कि बीते मंगलवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर प्रतिबंंध के बावजूद भी CJP के नेता और कुछ कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए वहां पहुंच गए थे। दिल्ली पुलिस ने बिना अनुमति प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में सौरव दास और आशुतोष रांका को पुन: हिरासत में ले लिया। फिर उनकी गिरफ्तारी की गई। वहीं, CJP के एक अन्य नेता अजिंक्य शिंदे को रिहा कर दिया गया।
रत्ना सिंह जो कि CJP की कानूनी मामलों की प्रमुख हैं ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों को कोर्ट में पेश किए जाने की जानकारी दी थी। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई में मनमानी करने का आरोप भी लगाया। साथ ही रत्ना सिंह का दावा है कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को करीब 24 घंटे तक वकीलों से मिलने नहीं दिया गया और शुरुआत में हिरासत या गिरफ्तारी के आधार की जानकारी भी नहीं दी गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की कार्रवाई के बाद CJP की ओर से दोनों नेताओं की रिहाई की मांग की जा रही थी। हालांकि, कोर्ट में पेशी के बाद आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।