1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. 12वीं के बाद Nursing में करियर का मौका, कोर्स, योग्यता, कॉलेज और सैलरी की पूरी जानकारी

12वीं के बाद Nursing में करियर का मौका, कोर्स, योग्यता, कॉलेज और सैलरी की पूरी जानकारी

चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए नर्सिंग (Nursing) एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है। क्योंकि नर्सिंग में सिर्फ मरीजों की देखभाल ही नहीं, बल्कि अस्पतालों, क्लीनिकल रिसर्च, कम्युनिटी हेल्थ, शिक्षा और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में भी करियर के मौके मिलते हैं। भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) के मुताबिक, ANM, GNM, B.Sc Nursing, Post Basic B.Sc Nursing और M.Sc Nursing जैसे कई पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए नर्सिंग (Nursing) एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है। क्योंकि नर्सिंग में सिर्फ मरीजों की देखभाल ही नहीं, बल्कि अस्पतालों, क्लीनिकल रिसर्च, कम्युनिटी हेल्थ, शिक्षा और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में भी करियर के मौके मिलते हैं। भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) के मुताबिक, ANM, GNM, B.Sc Nursing, Post Basic B.Sc Nursing और M.Sc Nursing जैसे कई पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

पढ़ें :- अपराधी को मौत का डर नहीं होगा, तो रेप जैसे अपराध नहीं रुकेंगे: दिल्ली-NCR की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 4 हफ्ते में मांगा जवाब

10वीं-12वीं के बाद कौन-सा Nursing Course चुनें?

ANM (Auxiliary Nurse Midwife): ANM की अवधि दो साल की है। इसमें 12वीं पास उम्मीदवार प्रवेश ले सकते हैं। यह कोर्स विशेषकर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और कम्युनिटी हेल्थ से जुड़े कामों के लिए उपयोगी है।

GNM (General Nursing and Midwifery): वर्तमान INC जानकारी के अनुसार, GNM कोर्स की अवधि तीन साल है। इसके लिए 12वीं में English के साथ कम से कम 40 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। साथ ही इसमें Science स्ट्रीम को प्राथमिकता दी जाती है।

B.Sc Nursing: नर्सिंग में डिग्री लेने के बाद आगे बेहतर करियर विकल्प की तालाश करना चाहते हैं तो B.Sc Nursing प्रमुख विकल्प है। इसकी अवधि चार साल है। INC के मुताबिक, 12वीं में Physics, Chemistry, Biology और English के साथ कम से कम 45 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।

पढ़ें :- Hospital Medicine Scam : 74 रुपये MRP का इंजेक्शन बिकता है 4980 रुपये, FSDA की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, जनता से हो रही लूट पर सरकार कब कसेगी शिकंजा?

आगे पढ़ाई के भी कई विकल्प

B.Sc Nursing के बाद उम्मीदवार M.Sc Nursing कर सकते हैं। इसके अलावा GNM के बाद Post Basic B.Sc Nursing और आगे M.Sc Nursing जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। INC के मुताबिक, M.Sc Nursing के लिए B.Sc Nursing/B.Sc Hons Nursing/Post Basic B.Sc Nursing और निर्धारित अंकों की योग्यता अनिवार्य है।

Nursing की पढ़ाई के लिए कॉलेज कैसे चुनें?

कॉलेज का चुनाव करते वक्त फीस या नाम पर ध्यान देने के बजाय यह जरूर जांच करें कि संस्थान Indian Nursing Council और संबंधित State Nursing Council से मान्यता प्राप्त है या नहीं। वर्तमान में INC ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए मान्यता प्राप्त नर्सिंग संस्थानों की सूची उपलब्ध कराई है।

Nursing के बाद कितनी सैलरी?

पढ़ें :- लद्दाख में 8 अक्टूबर से रॉक क्लाइंबिंग ट्रेनिंग, 12 से 18 साल के युवाओं को मिलेगा मौका

नर्सिंग में सैलरी कोर्स, अनुभव, संस्थान, शहर और सरकारी या निजी नौकरी के आधार पर काफी अलग हो सकती है। उपलब्ध करियर डेटा में शुरुआती स्तर पर ANM के लिए करीब ₹15,000–25,000, GNM के लिए ₹20,000–35,000 और B.Sc Nursing के लिए ₹30,000–50,000 प्रति माह तक के अनुमान दिए जाते हैं। इसके अलावा इसमें अनुभव और विशेषज्ञता के साथ कमाई और भी बढ़ सकती है। आपको बता दें कि सरकारी अस्पतालों और केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थानों में Nursing Officer जैसे पदों पर वेतन और भत्ते संबंधित भर्ती नियमों के अनुसार होते हैं। इसलिए सरकारी नौकरी की सैलरी को निजी अस्पतालों की शुरुआती सैलरी से सीधे तुलना नहीं करना चाहिए।

Nursing के बाद कहां मिलेगी नौकरी?

Nursing की पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल, क्लीनिक, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, नर्सिंग होम, मेडिकल कॉलेज, रिसर्च संस्थान और शिक्षण संस्थानों में नौकरी करने के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इसमें आगे अनुभव और उच्च शिक्षा के साथ Nurse Educator, Nurse Administrator और विशेषज्ञ नर्सिंग भूमिकाओं की ओर भी बढ़ा जा सकता है।

जरूरी बातें

नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लेने से पहले संस्थान की मान्यता, फीस, क्लीनिकल ट्रेनिंग, हॉस्पिटल अटैचमेंट और State Nursing Council registration की जानकारी की जरूर जांच कर ले। क्योंकि मान्यता प्राप्त संस्थान से योग्यता हासिल करना आगे रजिस्ट्रेशन और नौकरी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

पढ़ें :- संत प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा! सुरक्षा के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...