1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा सरप्राइज, स्मृति ईरानी-कुमार विश्वास समेत कई चर्चित नाम बाहर, हरदीप सिंह पुरी का पत्ता भी कटा

यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा सरप्राइज, स्मृति ईरानी-कुमार विश्वास समेत कई चर्चित नाम बाहर, हरदीप सिंह पुरी का पत्ता भी कटा

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने सोमवार को आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। लिस्ट सामने आते ही उन बड़े नामों को लेकर चर्चा शुरू हो गई, जो पिछले कई दिनों से टिकट की दौड़ में बताए जा रहे थे, लेकिन अंतिम सूची में जगह नहीं बना सके...

By Harsh 
Updated Date

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने सोमवार को आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। लिस्ट सामने आते ही उन बड़े नामों को लेकर चर्चा शुरू हो गई, जो पिछले कई दिनों से टिकट की दौड़ में बताए जा रहे थे, लेकिन अंतिम सूची में जगह नहीं बना सके।

पढ़ें :- मोदी कैबिनेट से हरदीप पुरी, बीएल वर्मा की छुट्टी तय, नहीं मिला राज्यसभा का टिकट, भाजपा ने सभी नये चेहरों पर लगाया दांव

बीजेपी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है।

चर्चा में थे कई बड़े चेहरे

उम्मीदवारों की घोषणा से पहले स्मृति ईरानी, कुमार विश्वास, हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, संजीव बालियान और कई अन्य नेताओं के नाम संभावित उम्मीदवारों के तौर पर चर्चा में थे। मीडिया रिपोर्टों में इन नामों को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन बीजेपी की घोषित सूची में इनमें से कई चेहरे नहीं हैं।

दो महिला चेहरों को भी मौका

पढ़ें :- राज्यसभा चुनाव: BJP ने दो उम्मीदवारों का ऐलान किया, दिनेश आर्य और TMC से आईं कोयल मल्लिक को मिली टिकट

आठ नामों में प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार दो महिला उम्मीदवार हैं। श्रुति गंगवार पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी हैं। वहीं पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में अलग-अलग सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व दिया है। राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान होना है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। संख्या बल के लिहाज से बीजेपी की स्थिति मजबूत है और आठ उम्मीदवार उतारने के फैसले के बाद चुनावी गणित पर भी निगाहें टिक गई हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...