भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमला करने वाले ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी की पुरानी सोशल मीडिया गतिविधियां अब जांच के दायरे में हैं। कुछ डिलीट किए गए पोस्ट जो सामने आए हैं जिसमें महिलाओं के पहनावे, शादी और नौकरी को लेकर उसके कथित सख्त विचारों का जिक्र है।
दुबई। भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमला करने वाले ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी की पुरानी सोशल मीडिया गतिविधियां अब जांच के दायरे में हैं। कुछ डिलीट किए गए पोस्ट जो सामने आए हैं जिसमें महिलाओं के पहनावे, शादी और नौकरी को लेकर उसके कथित सख्त विचारों का जिक्र है।
रिपोर्टों के मुताबिक, साल 2021 और 2022 के करीब 3,000 डिलीट किए गए पोस्ट की जांच की गई है। CNN की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया है कि फरवरी 2022 के एक पोस्ट में अल-हम्मामी ने ऐसी पत्नी की तलाश का जिक्र किया था, जो नकाब पहने और शादी के बाद नौकरी छोड़ दे। उसके पोस्ट के अनुसार, उसकी मां को ऐसी शादी के लिए परिवार ढूंढने में मुश्किल हुई थी।
एक अन्य पोस्ट में उसने पुरुषों और महिलाओं के साथ काम करने वाले कार्यस्थलों को लेकर भी आपत्ति जताई थी। रिपोर्टों में इन पोस्ट को उसके महिलाओं और धार्मिक जीवन से जुड़े पुराने विचारों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इन सोशल मीडिया पोस्ट से फ्लाईदुबई विमान में हुए कथित हमले का मकसद अपने आप साबित नहीं होता। उस हमले के पीछे की वजह और संभावित वैचारिक संबंधों की जांच अभी भी चल रही है।
फ्लाईदुबई फ्लाइट में क्या हुआ था?
आपको बता दें कि बीते 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 में अल-हम्मामी ने कथित तौर पर कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया। उस विमान में 170 से अधिक लोग सवार थे। घटना के बाद विमान ने सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की। अभी भी इस मामले की जांच UAE, सऊदी अरब और इजरायली एजेंसियां कर रही हैं।
अल-हम्मामी के पिछले विचारों और संभावित वैचारिक संपर्कों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके पुराने सोशल मीडिया रिकॉर्ड जांचे जा रहे हैं। हालांकि, जांच पूरी होने से पहले इन पोस्ट के आधार पर हमले के मुख्य कारण के बारे में पता चल पाएगा।