1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे केस में IIT प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला से लंबी पूछताछ, 8 घंटे तक मुंबई क्राइम ब्रांच ने किए सवाल

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे केस में IIT प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला से लंबी पूछताछ, 8 घंटे तक मुंबई क्राइम ब्रांच ने किए सवाल

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले में जांच तेज हो गई है। क्राइम ब्रांच मुंबई पुलिस ने संस्थान के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने उनसे साहिल की मौत से पहले की घटनाओं, परीक्षा के बीच हुई कार्रवाई और छात्र के साथ उनके संपर्क से जुड़े सवाल किए।

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई। IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले में जांच तेज हो गई है। क्राइम ब्रांच मुंबई पुलिस ने संस्थान के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने उनसे साहिल की मौत से पहले की घटनाओं, परीक्षा के बीच हुई कार्रवाई और छात्र के साथ उनके संपर्क से जुड़े सवाल किए।

पढ़ें :- IIT Bombay Suicide Case : राहुल गांधी ने साहिल वाकोडे के माता-पिता से की बात, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

बता दें कि बीते 18 सितंबर 2026 को IIT बॉम्बे के पवई कैंपस में बीटेक के दूसरे वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे को हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया था। इस मौत से कुछ घंटे पहले साहिल को एक सेमेस्टर परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के आरोप में परीक्षा हॉल से बाहर करने की बात सामने आई थी। फिलहाल, पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की समयसीमा और इसके बाद हुई घटनाओं की जांच कर रही है।

परिवार ने लगाए जातिगत भेदभाव के आरोप

मृतक छात्र के परिवार ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, प्रोफेसर डूला ने पूछताछ में इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उन्होंने संस्थान के नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं का निर्वहन किया। बता दे कि अब जांच एजेंसी डूला के बयान को अन्य गवाहों के बयानों, CCTV फुटेज और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों से मिलाकर देख रही है। पुलिस परीक्षा के दौरान साहिल द्वारा कथित तौर पर ChatGPT का इस्तेमाल किए जाने के आरोप की भी गहनता से जांच कर रही है।

जांच के दायरे में IIT बॉम्बे प्रशासन भी

पढ़ें :- IIT बॉम्बे सुसाइड केस, साहिल वाकोडे के माता-पिता से राहुल गांधी की बातचीत, हर संभव मदद का भरोसा

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया। साथ ही मामले की स्वतंत्र जांच सहित कई मांगें उठाईं। इसके अलावा छात्रों ने प्रोफेसर डूला के निलंबन और संस्थान की आंतरिक जांच व्यवस्था में बदलाव की भी मांग की है। अब क्राइम ब्रांच की जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि साहिल की मौत से पहले परीक्षा हॉल में क्या हुआ, उसके बाद उसके साथ किस तरह की कार्रवाई हुई और किन हालांतों में यह मामला इतना गंभीर बना। रिपोर्टों के अनुसार, IIT बॉम्बे के निदेशक शिरीष केदारे को भी जांच के तहत बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल जांच जारी है और साहिल की मौत के पीछे की सभी परिस्थितियों पर पुलिस का अंतिम निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...