IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। साहिल की मौत के बाद उनके परिवार वालों ने संस्थान में कथित जातीय भेदभाव, मानसिक प्रताड़ना और दबाव के आरोप लगाए हैं। इस बीच खबर है कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने साहिल के माता-पिता से बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
मुंबई। IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। साहिल की मौत के बाद उनके परिवार वालों ने संस्थान में कथित जातीय भेदभाव, मानसिक प्रताड़ना और दबाव के आरोप लगाए हैं। इस बीच खबर है कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने साहिल के माता-पिता से बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
बता दें कि साहिल वाकोडे IIT बॉम्बे में एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के दूसरे वर्ष के BTech छात्र थे। बीते 18 सितंबर को परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर हुई घटना के कुछ घंटों बाद उनकी हॉस्टल में मौत हो गई थी। परिवार वालों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल, इस गंभीर मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। साहिल के पिता ने IIT बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला और संस्थान के निदेशक शिरीष बी. केदारे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, IIT बॉम्बे ने जातीय भेदभाव के आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि साहिल की ओर से संस्थान के SC/ST सेल या प्रशासन में ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी।
इस पूरे मामले में अब जांच के निष्कर्ष का इंतजार है। परिवार की शिकायतों और संस्थान के पक्ष—दोनों की परख जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।